रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई और कोच्चि (कोचिन) के लिए एक नई फ्लाइट की सुविधा शुरू हो रही है। 30 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट अब मुंबई और कोच्चि के बीच चलेगी। यह 30 नवंबर तक यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी। नागरिक उड्डयन विभाग ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए शीतकालीन समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी किया है। जिसके अनुसार रायपुर से इन दोनों शहरों के लिए नई फ्लाइट की सुविधा एयर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने के बाद मुंबई के लिए यह पांचवीं फ्लाइट होगी।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
हर महीने एक लाख यात्री करते हैं सफर
नागरिक उड्डयन विभाग के घरेलू विमान सेवाओं के लिए जारी शीतकालीन समय सारिणी में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से संचालित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, भोपाल, पुणे, इंदौर, जगदलपुर, भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए चल रही फ्लाइटों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि विंटर सीजन में जयपुर, गोआ के लिए विमानन कंपनियों द्वारा नई फ्लाइटों का संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद थी। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रति माह करीब 1 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। सितंबर में रायपुर से कुल 1512 उड़ानों का संचालन किया गया।