ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम के नक्शे कदम पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव
Share
Notification Show More
Latest News
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सीएम के नक्शे कदम पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव

By Om Prakash Verma Published October 28, 2022
Share
सीएम के नक्शे कदम पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव
सीएम के नक्शे कदम पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। दिवाली के दूसरे दिन प्रदेश भर में गोवर्धन पूजा की धूम रही। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राउत नाचा से लेकर परंपरागत सोंटा खाने तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सभी कार्यक्रम हुए। सीएम बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी त्योहारों को परंपरागत रूप से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री की देखा देखी भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। अक्सर यह देखा जा रहा है कि भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की नकल करते हैं।

बता दें इन दिनों भिलाई नगर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। वे लगातार वार्डों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिलकर समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात की बात आई है तो बता दें यह पूरा कॉन्सेप्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का है। भिलाई नगर विधायक ने इसकी नकल कर अपने विधानसभा में इसकी शुरुआत कर दी। भेंट मुलाकात के नाम पर रोज किसी न किसी वार्ड का दौरा करना और लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। भले ही भिलाई नगर विधायक सीएम भूपेश बघेल की नकल कर रहे हों लेकिन इससे लोगों का तो भला हो रहा है। किसी कि समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है तो किसी का देर से लेकिन समस्याएं सुलझ रही हैं।

गौरा-गौरी पर सोंटा भी खाया
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल दिवाली पर किए जाने वाले पारंपरिक गौरा गौरी पूजन के दौरान सोंटा खाने की रस्म निभाते हैं। इसे अब तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ही पेटेंट माना जाता था लेकिन इस साल भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने भी गौरा गौरी पर सोंटा खाया। छावनी बिजली नगर में आयोजित गौरा गौरी पूजा में विधायक देवेन्द्र यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र यादव न सिर्फ शामिल हुए बल्कि सीएम भूपेश बघेल के नक्शेकदम पर चलते हुए सोंटा भी खाया। एक तरह से सीएम के पेटेंट सोंटा खाने की रस्म को भी विधायक देवेन्द्र यादव ने कॉपी कर लिया।

छत्तीसगढिया ओलंपिक में भी दिखे भौंरा खेलते
छत्तीसगढ़ में इन दिनों छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक भी चल रहा है। पिछले दिनों राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में पारंपिरक खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में भी सीएम भूपेश ने अपने हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री बघेल ने भौंरा चलाया, गिल्ली डंडा भी खेली। इसके बाद जिला स्तर पर हुए आयोजनों में सीएम भूपेश बघेल की तर्ज पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने भी अपने विधानसभा में इन खेलों में हाथ आजमाया। विधायक देवेन्द्र यादव लगातार हर मौकों पर सीएम भूपेश बघेल के नक्सेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Om Prakash Verma October 28, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 14 # 28 october 2022
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ: तो क्या आसमान से टपकेंगे ओलम्पिक खिलाड़ी?

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?