ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: SAIL चेयरपर्सन ने ली BSP संयुक्त यूनियनों की बैठक, सीटू ने ट्रांसफर, पनिशमेंट और टाउनशिप की समस्याओं पर उठाया सवाल, की ये मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

SAIL चेयरपर्सन ने ली BSP संयुक्त यूनियनों की बैठक, सीटू ने ट्रांसफर, पनिशमेंट और टाउनशिप की समस्याओं पर उठाया सवाल, की ये मांग

By @dmin
Published: October 28, 2022
Share
सेल चेयरपर्सन ने ली BSP संयुक्त यूनियनों की बैठक, सीटू ने ट्रांसफर, पनिशमेंट और टाउनशिप की समस्याओं पर उठाया सवाल, पूछे ये सवाल
सेल चेयरपर्सन ने ली BSP संयुक्त यूनियनों की बैठक, सीटू ने ट्रांसफर, पनिशमेंट और टाउनशिप की समस्याओं पर उठाया सवाल, पूछे ये सवाल
SHARE

भिलाई. SAIL चेयरपर्सन सोमा मंडल ने शुक्रवार को संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इस दौरान संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल में सीटू की ओर से अध्यक्ष सविता मालवीय, महासचिव एसपी डे और संगठन सचिव विजय कुमार जांगड़े शामिल हुए। सीटू ने सेल अध्यक्ष को पत्र देकर हेड हार्डेंड रेल बनाने की क्या है योजना, इस पर उठाया सवाल। सीटू ने स्थानांतरण, दंड आदेश वापस लेने, 39 माह का एरियर्स देने, न्यूनतम मैनपावर, आउटसोर्सिंग आदि मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया। इस ओर सेल अध्यक्ष का ध्यानाकर्षण कराते हुए

सीटू की ओर से सेल अध्यक्ष को पत्र देखकर निम्नलिखित मांग की गई

  1. ट्रांसफर और दंड के विषय को उठाते हुए सीटू ने इस बात को जोर देकर सेल अध्यक्ष के सामने रखा। वेतन समझौता की मांग को लेकर स्वत: स्फूर्त आंदोलन को वेतन समझौते में हो रही अत्याधिक देरी, वेतन वार्ता में सार्थक प्रगति नहीं होने के परिणाम बताया। इस आंदोलन में भाग लेने वाले जिन कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें दंड देकर उनका स्थानांतरण किया गया, उनका स्थानांतरण आदेश और दंड वापस लिया जाए। यूनियन के नेतृत्वकारी कर्मियों के द्वारा ठेका श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन करने पर उन पर की गई कार्रवाई को भी वापस लेने की मांग की गई।
  2. यूनियन की ओर से हेड हार्डेंड रेल के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र की क्या तैयारी है, इस बारे में भी सेल अध्यक्ष से सवाल पूछा गया। रेलवे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में वे हेड हार्डेंड रेल ही खरीदेगा। यदि भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम विभाग में इस उत्पाद का निर्माण किया जाता है, तो उत्पादन एक तिहाई हो जाएगा। ऐसी परिस्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र को हेड हार्डेंड रेल उत्पादन को ध्यान में रखते हुए विस्तार एवं आधुनिकीकरण करना होगा। प्रबंधन की ओर से यह जवाब दिया गया कि यदि रेलवे से हमें अॅार्डर का आश्वासन मिले तो हम निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ेंगे ।
  3. इसके अलावा मैन पावर के मुद्दे को उठाते हुए यूनियन की ओर से पूछा गया कि आखिर मैन पावर घटाने की न्यूनतम सीमा क्या है? प्रबंधन ने जवाब दिया कि नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल द्वारा सघन अध्ययन करवाया जा रहा है। उनका अध्ययन पूरा होते ही वे आवश्यक मैन पावर के बारे में अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर हम भविष्य में अपनी नियुक्ति नीति आदि तय करेंगे।
  4. यूनियन की ओर से नया मकान बनाने, अस्पताल में आज की आवश्यकता को देखते हुए डॉक्टरों की भर्ती करने एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने की मांग की गई। जिस पर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि आज अध्यक्ष महोदया ने स्वयं अस्पताल का भ्रमण किया और शीघ्र ही अस्पताल की दशा को बेहतर करने के दिशा में कुछ कार्य होगा।
  5. इसके अलावा यूनियन की ओर से प्रशिक्षण काल को सेवा काल में जोडऩे के मुद्दे पर लंबित मामलों का निपटारा करने, कर्मियों के लिए न्यूनतम 750 वर्ग फुट का सर्व सुविधा युक्त मकान बनाने, शिक्षा एवं टाउनशिप की अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की गई।
पर्यावरण दिवस पर दिखा इनका जज्बा, रानीदहरा वॉटरफॉल ने से निकाले 94 बैग कचरा
कन्वर्जेंस के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्य स्वीकृत किए जाएं: मुख्य सचिव
सरकारी शराब दुकान में चोरों ने पार कर दिया 9 लाख कैश, सीसी कैमरा का तार भी काटा… जांच में जुटी पुलिस
नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सली ढेर… केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात
मार्केट क्षेत्र में सड़क बाधित करने वाले व्यवसाईयो को चेतावनी, सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी के 3274 निवेशकों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी राशि, यहां दें अपना पूरा डिटेल Big Breaking: शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी के 3274 निवेशकों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी राशि, यहां दें अपना पूरा डिटेल
Next Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 14 # 28 october 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?