ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज धुर नक्सल प्रभावित जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

आज धुर नक्सल प्रभावित जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

By @dmin
Published: October 28, 2022
Share
आज धुर नक्सल प्रभावित जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
आज धुर नक्सल प्रभावित जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
SHARE

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के चारामा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 58 करोड़ 5 लाख रुपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इनमें 49 करोड़ 24 लाख रूपए के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। उनमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डो में अधोसंरचना मद से 2 करोड़ 81 लाख रूपये के सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 44 लाख रुपए की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, कोरर-तरांदूल मार्ग में 2 करोड़ 30 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 2.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, कोर्रामपारा-घोठा से परवी मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत 12 करोड़ 91 हजार रूपये, ग्राम पंचायत परवी में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मांगरा नाला भाग-2 नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 12 लाख 56 हजार 700 रूपए, ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत बयानार नालों का उपचार कार्य लागत 88 लाख 81 हजार 700 रूपए की लागत के कार्य शामिल है।

करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री द्वारा चारामा विकासखण्ड अंतर्गत करिहा ग्राम पंचायत में नरवा विकास के अंतर्गत चयनित रौतकोनहा नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 69 लाख 78 हजार 800 रूपए, कांटागांव से भोथा सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित लागत 3 करोड़ 14 लाख 10 हजार रूपए, जनपद पंचायत चारामा अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों में वैकल्पिक प्रवाह प्रकाश व्यवस्था लागत 201 लाख 60 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत घमरे कोण्डे में मेटाघमरे नाला का उपचार कार्य लागत 97 लाख 33 हजार रूपये, ग्राम पंचायत साधुमिचगांव में हडमालेण्डी नाला का उपचार कार्य लागत 47 लाख 48 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन होगा। कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत नगरपालिका कांकेर के ग्राम पंचायत इच्छापुर, बागोडार, मरकाटोला और मालगांव, नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अभनपुर और घोटियावाही, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चारगांव और ग्राम पंचायत भैंसासुर, पोडग़ांव तथा सरण्डी में गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें प्रत्येक गोदाम-सह-कार्यालय भवन की लागत 25 लाख 26 हजार रूपये है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बादल में मुख्य सड़क से धान खरीदी केन्द्र एवं धान खरीदी केन्द्र से पंचायत भवन तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य लागत 01 करोड़ 97 लाख 40 हजार रूपये और अंतागढ़ विकासखण्ड के एकलव्य आवासीय विद्यालय लामकन्हार का उन्नयन एवं सुदृढि़करण अन्य निर्माण कार्य सहित लागत 05 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 8 करोड़ 81 लाख रुपए के 19 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से भानुप्रतापपुर में निर्मित 50 सीटर पो.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण लागत 191 लाख रूपए, चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुनवागांव में निर्मित महिला स्व सहायता समूह के आजीविका संवर्धन हेतु वर्किंग शेड निर्माण लागत 7 लाख 60 हजार रूपए तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोण्डी में 127 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा।

ईद-ए-मिलाद पर 17 नहीं बल्कि 16 सितंबर को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी की अधिसूचना
राज्य के पेयजल समस्या मूलक गांवों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए 758 करोड़ की लागत से निर्मित होंगी 18 समूह जल प्रदाय योजनाएं…. एक लाख 98 हजार घरों में नल से पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
शादी का झांसा और तीन साल तक दैहिक शोषण, एफआईआर के बाद हुआ फरार… बिलासपुर से पकड़ाया आरोपी
पराली/फसल अवशेष के विद्युत संयंत्रों में उपयोग पर किसानों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
डिप्टी सीएम अरुण साव स्वदेशी सुरक्षा अभियान में हुए शामिल, बोले- विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SAIL की बड़ी उपलब्धि : GEM  पर 10,000 करोड़ रुपए की खरीद मूल्य पार करने वाला पहला CPSE बना
Next Article छठ महापर्व के लिए निगम ने कराई तालाबों और घाटों की सफाई, सुबह-सुबह निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त, कहा नहीं रहनी चाहिए कोई कमी छठ महापर्व के लिए निगम ने कराई तालाबों और घाटों की सफाई, सुबह-सुबह निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त, कहा नहीं रहनी चाहिए कोई कमी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?