ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत : घर से निकलकर सड़क पर आए लोग… निगम ने रोकी पानी सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत : घर से निकलकर सड़क पर आए लोग… निगम ने रोकी पानी सप्लाई

By Mohan Rao
Published: October 27, 2022
Share
SHARE

भोपाल। 38 साल पहले भोपाल में एक गैस कांड हुआ था जिसे याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वैसा ही एक और कांड होते-होते बचा। दरअसल बुधवार की रात को भोपाल के मदर इंडिया कॉलोनी की बस्ती में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। अचानक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही आंखों में जलन होने लगी। दहशत के मारे लोग सड़कों पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद निगम प्रशासन ने मोर्चा संभाला और गैस लीकेज रोकने के लिए सिलेंडर को पानी में डाल दिया। एहतियातन प्रशासन ने क्षेत्र में पानी सप्लाई भी रोक दी।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को लोग अपने घरों में त्योहार की खुशियां मनाने में व्यस्त थे। तभी अचानक लोगों को सांस लेने की तकलीफ होने लगी। आंखों में भी जलन होने लगा। इसी सूचना मिलने पर मौके पर निगम अमला व कलेक्टर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि क्षेत्र में क्लोरीन गैस लीक हो रही है। नगर निगम की टीम को जांच के बाद पता चला कि क्लोरीन गैस का लीकेज बस्ती के पास ही बने वाटर फिल्टर प्लांट से हो रहा है। प्लांट में लगे करीब 900 किलोग्राम के सिलेंडर का नोजल खराब हो गया था जिसके कारण गैस लीक हो रही थी।

नगर निगम की टीम ने गैस लीकेज रोकने के लिए गैस सिलेंडर को क्रैन की मदद से पानी में डाल दिया। इसके बाद 5 किलो कास्टिक सोडा डालकर गैस लीकेज को बंद किया गया। इस दौरान बस्ती के तीन लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना के बाद अब एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाके में गुरुवार को भी पानी की सप्लाई रोक दी गई। इधर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

38 साल पहले हुआ था भोपाल गैस कांड
बता दे भोपाल में गैस लीकेज से लोग इसलिए भी दहशत में थे क्योंकि यहां पर 38 साल पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। 2 और 3 दिसंबर 1984 की दरमियानी रात हुई गैस त्रासदी की घटना में हजारों लोगों की जान चली गई थी। उस समय अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया था। इस हादसे में भोपाल के काजी कैम्प, जेपी नगर और उसके आसपास के इलाके के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।

रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया अंतराज्यीय शराब तस्कर, दुर्ग भिलाई व रायपुर में करता था ब्रांडेड शराब की सप्लाई
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की फिर एक ग्रामीण की हत्या, अगवाकर मार डाला
नशा के अवैध कारोबार ल बंद करे बर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ह छावनी थाना म सउपीस ज्ञापन
छत्तीसगढ़ की पहली वेब सीरिज दि सेनेटाइजर जल्द होगी रिलीज
कन्नौज में हमलावरों ने ‎किया दरोगा की हत्या का प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाई दूज, यम द्वितीया आज, यमराज से बहन यमुना ने मांगा था ये वर, इसलिए यमुना में स्नान से धुल जाते हैं सारे पाप भाई दूज, यम द्वितीया आज, यमराज से बहन यमुना ने मांगा था ये वर, इसलिए यमुना में स्नान से धुल जाते हैं सारे पाप
Next Article छत्तीसगढ़ में इस शख्स ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, व्यापारी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में इस शख्स ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, व्यापारी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?