ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करगिल में पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र, कहा- स्वदेशी हथियार इस्तेमाल होगा तो दुश्मन का हौसला कुचल देगा जवान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

करगिल में पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र, कहा- स्वदेशी हथियार इस्तेमाल होगा तो दुश्मन का हौसला कुचल देगा जवान

By Mohan Rao
Published: October 24, 2022
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करगिल में जवानों के साथ
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की सुबह जम्मू कश्मीर के करगिल पहुंचे। यहां सेना के जवानों को दिवाली की बधाई दी और उनके साथ दिवाली की खुशियां भी मनाई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा है कि उनका परिवार सेना के जवान हैं, उन्हें उनके साथ दिवाली मनाना उन्हें अच्छा लगता है। पीएम ने इसी कड़ी में आत्मनिर्भरता का भी मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर देश का जवान स्वदेशी हथियार का इस्तेमाल करेगा तो दुश्मन का परास्त होना तो तय होगा ही, जवान का हौसला भी दस गुना बढ़ जाएगा।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि असल में दिवाली का सार ही ये है कि आतंक का अंत हो और फिर उसका उत्सव मनाया जाए। करगिल युद्ध के दौरान भी सेना ने इसी तरह से आतंक के फन को कुचल दिया और एक दिव्य जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र खुद को तभी सुरक्षित कह सकता है जब उसके बॉर्डर सुरक्षित हों, जब उसकी अर्थव्यवस्था सशक्त हो और जब गरीबों को अपना खुद का घर मिले, हर सुविधा मिले।

Prime Minister Shri @narendramodi has landed in Kargil, where he will celebrate Diwali with our brave soldiers. pic.twitter.com/RQxanDEgDK

— PMO India (@PMOIndia) October 24, 2022

ISRO ने किया ब्रॉडबेंड का विस्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में ISRO ने ब्रॉडबेंड का विस्तार करते हुए एक साथ 36 सैटेलाइट स्पेस में छोड़े. पिछले आठ सालों में देश की अर्थव्यवस्था भी 10वें पायदान से पांचवें स्थान पर आ गई है। ये सफलताएं सभी को गर्व करने का मौका देती है और सेना के जवान भी खुश होते हैं। पीएम ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में सेना में सुधार के लिए कई रीफॉर्म किए गए हैं, फिर चाहे वो बेहतर तालमेल के लिए सीडीएस बनाना रहा हो या फिर बॉर्डर पर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना हो। मोदी ने कहा कि अगर कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखेगा तो हमारी तीनों सेनाएं उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देंगी

पीएम मोदी 8 साल से जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली
पीएम सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं. साल 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद 23 अक्टूबर को अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए और साथ ही रामलला के भी दर्शन किए।

रायपुर में तेलीबांधा से गुरुनानक चौक तक बनेगा डेढ़ किमी का फ्लाईओवर, सीधे जुड़ेगा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट
अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन: ट्विनसिटी में जश्र, गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, नाचते गाते बांटी मिठाई
बिना लाइसेंस के चल रहे थे नर्सिंग होम, जांच में खुला मामला…. कलेक्टर ने काटा 20-20 हजार का जुर्माना
Bhilai Breaking : महादेव बुक में हार गया था लाखों रुपए, यू-ट्यूब पर सीखी चेन स्नेचिंग… दोस्तों के साथ करने लगा कांड
जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमजे कालेज फार्मेसी विभाग के प्राचार्य विजेन्द्र सूर्यवंशी को सीएसवीटीयू ने पीएचडी प्रदान की एमजे कालेज फार्मेसी विभाग के प्राचार्य विजेन्द्र सूर्यवंशी को सीएसवीटीयू ने पीएचडी प्रदान की
Next Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 12 # 24 october 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?