बिलासपुर। देशी के कट्टे के साथ मोहल्ले वालों पर रौब दिखाना बदमाश को भारी पड़ गया। युवक ने पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम में भी पोस्ट डाला था। यही बदमाश के तीन दोस्तों ने भी इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल के साथ पोस्ट डाला था। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाश के साथ उसके तीनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। अब इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के सकरी निवासी विक्की उर्फ विक्रम सूर्यवंशी यहां लोगों को देशी कट्टे के दम पर डराता धमकाता था। उसने कट्टे के साथ अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही आरोपी युवक के तीन दोस्तों को भी पुलिस ने पकड़ा। इन तीनों ने भी बताया जा रहा है कि इन युवकों ने भी पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम में फोटो वायरल किया था। हालांकि उनके पास नकली पिस्तौल थी और वे रील्स बना रहे थे। पुलिस ने तीनों को समझाइश देकर छोड़ दिया वहीं देशी कट्टे के साथ पकड़ाए युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।




