ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसिक और शारीरिक तौर पर बीमार करता हैं तनाव, इन तरीकों से करें स्ट्रेस को कंट्रोल
Share
Notification Show More
Latest News
बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा
October 24, 2026
shreekanchanpath 12 # 24 October 2026
October 24, 2026
अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
October 24, 2026
रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द
October 24, 2026
बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मानसिक और शारीरिक तौर पर बीमार करता हैं तनाव, इन तरीकों से करें स्ट्रेस को कंट्रोल

By Sonu Sahu Published October 23, 2022
Share
SHARE

वर्तमान समय की जीवनशैली में काम के दबाव और अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से तनाव अर्थात स्ट्रेस भी जिंदगी का हिस्सा बन जाता हैं। हर किसी की जिंदगी में तनाव होता ही हैं, लेकिन बस इसे संभालने का सभी का अपना तरीका होता हैं। तनाव को हावी होने देना आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर बीमार बना सकता हैं। अगर तनाव ज्यादा बढ़ जाए तो आप डिप्रेशन के साथ ही कई अन्य बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। अगर कुछ नहीं किया तो यह तनाव हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अवसाद जैसे किसी भी गंभीर खतरे को आमंत्रण दे सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन तरीकों को अपनाकर आप मानसिक तनाव को कम कर सकते है। आइये जानते हैं इनके बारे में…

Contents
एक्सरसाइज को करें शामिलध्यान करेंसोशल नेटवर्क को मजबूत बनाएंआपका खानपान रखें बेहतरवक्त मिलने पर अपनी स्किल को निखारेंडीप ब्रीदिंग करेंपूरी नींद लें

एक्सरसाइज को करें शामिल

एक्सरसाइज और अन्य फिजिकल एक्टिविटी आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। इससे तनाव को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि हर दिन एक्सरसाइज करना मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। रनिंग, स्विमिंग, साइकलिंग, डांसिंग से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ध्यान करें

गाइडेड मेडिटेशन दैनिक जीवन के तनाव से खुद को दूर करने का एक शानदार तरीका है। इंटरनेट पर कई गाइडेड मेडिटेशन ट्यूटोरियल उपलब्ध हैं, जो आपको ध्यान करने में मदद करेंगे और मानसिक तनाव से कुछ राहत दिलाएंगे।

सोशल नेटवर्क को मजबूत बनाएं

अपने स्कूल फ्रेंड्स से लेकर दफ्तर के साथियों के साथ संपर्क में रहें। इसके अतिरिक्त किसी संगठन में शामिल होकर या किसी तरह से सहायता कर अपना सोशल नेटवर्क बनाएं जिससे जरूरत पर लोग आपका साथ दें और आपकी समस्या सुनें।

आपका खानपान रखें बेहतर

खान-पान का स्ट्रेस पर काफी असर पड़ता है। हेल्दी डाइट लेने से तनाव के प्रभाव को कम किया जा सकता है। हेल्दी डाइट से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मूड बेहतर होता है। तनाव को कम करने के लिए विटामिन सी, मैग्नीशियन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर पदार्थ डाइट में शामिल करने चाहिए।

वक्त मिलने पर अपनी स्किल को निखारें

अगर आपके व्यक्तित्व में कुछ स्किल है तो खाली समय मिलने पर उसे निखारने की कोशिश करें। कुछ लोग काफी क्रिएटिव होते हैं लेकिन तमाम दफा वे अपना पूरा वक्त टेंशन में जाया कर देते है, बेहतर होगा वे खुद को अपने पसंदीदा काम में बिजी रखें। जितना अधिक कुशलता से आप अपने काम और परिवार की मांगों को जोड़ सकते हैं, आपके तनाव का स्तर उतना ही कम होगा।

डीप ब्रीदिंग करें

डीप ब्रीदिंग करना तंत्रिका तंत्र की सक्रियता को कम करने का एक शानदार तरीका है, जो शरीर की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है। पांच सेकंड के लिए भी की गई डीप ब्रीदिंग आपके पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करने में मदद कर सकती हैं। यह आपके समग्र तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है।

पूरी नींद लें

तनाव का एक साइड इफेक्ट यह है कि आपको नींद नहीं आती। नींद की कमी आपके तनाव के स्तर को भी बढ़ा सकती है। इसलिए हर किसी को हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अच्छी नींद में आपके बेडरूम की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सामान्य तौर पर आपका कमरा शांत और ठंडा होना चाहिए। आपका बिस्तर साफ और आरामदायक होना चाहिए। देर रात तक जागना तनाव के लेवल को बिगाड़ सकता है। इसलिए आपको सोने का समय फिक्स करना चाहिए।

You Might Also Like

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा

अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

Sonu Sahu October 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime News : दिवाली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी ने किया ऐसा कांड, जाना पड़ गया जेल
Next Article Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?