भिलाई। भिलाई निगम के महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर 2015 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सत्यनारायण अग्रवाल 6 साल बाद फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फिर से भाजपा में ज्वाइन हो गए हैं। सत्यनारायण अग्रवाल ने 2015 में टिकट की दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। इसके बाद वे निर्दलीय ही मैदान में कूद गए। हालांकि वे चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने भाजपा से बगावत कर ली थी।
बगावत के कारण पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। पार्टी से निष्कासित होने के बाद भी सत्यनारायण अग्रवाल ने कभी भी दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं कि और मन से भाजपाई ही रहे। उनकी निष्ठा का इनाम मिला है। वहीं उनकी पत्नी अतिना अग्रवाल भी महिला मोर्चा में अनेक पदों पर रही हैं। दोनों की वापसी से माना जा रहा है कि भिलाई भाजपा की राजनीति में फिर से उबाल आएगा। सत्यनारायण अग्रवाल की वापसी को आगामी चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




