ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: धनतेरस पर भुलाए गए भगवान धनवंतरी
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: धनतेरस पर भुलाए गए भगवान धनवंतरी

By Om Prakash Verma Published October 22, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आज धनतेरस है, भगवान धनवंतरी का प्राकट्यदिवस. धनवंतरी को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा का देवता माना गया है. समुद्र मंथन के दौरान आज ही के दिन धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. समय के साथ धनवंतरी भुला दिए गए, पूरा फोकस अमृत कलश पर चला गया. इसमें भी अमृत को भुला दिया गया केवल कलश पर बात आकर ठहर गई. कलश पीतल का था या सोने का, यह तो पता नहीं पर पीले रंग की धातु को ही प्रधान मान लिया गया. आज धनतेरस का मतलब केवल खरीदी है. जेवरों की, बर्तनों की, गाडिय़ों की और धातु से बनी अन्य सामग्रियों की खरीदी के लिए बाजारों में आज और कल भारी भीड़ उमडऩे वाली है. बीते दो साल कोरोना की भेंट चढ़ गए, इसलिए इस बार जोश कुछ ज्यादा है. पर पिछले दो साल का सबक याद नहीं रहा, जब सांस की तकलीफ के चलते लोगों को अस्पतालों में दाखिल होना पड़ा और लाखों रुपए खर्च करने पड़े थे. कुछ लोगों के बर्तन-जेवर बिक गए, घर गिरवी पड़ गए. इसके बाद भी सभी लोगों की जान बचाना संभव नहीं हो पाया. इन दो सालों ने एक सबक तो साफ तौर पर दिया था. पहला यह कि अपने सामान्य स्वास्थ्य का ध्यान रखिए. आपके सिक्स पैक हैं या नहीं, बीएमआई ठीक है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. फर्क इससे पड़ता है कि आपका इम्यून सिस्टम कितना चौकस है. आप कितना कूड़ा करकट खा और पचा सकते हो. वायरस और बैक्टीरिया संक्रमण से लडऩे की आपकी क्षमता कैसी है. डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी लाइफस्टाइल बीमारियां भी जान ले सकती हैं, इसका अंदाजा भी आपको हो गया था. अच्छे स्वास्थ्य में संतुलित भोजन के साथ ही सही दिनचर्या और पर्याप्त विश्राम का बहुत बड़ा योगदान होता है. दूसरा यह कि इलाज कराने के लिए अंटी का जोर सबसे ज्यादा जरूरी है. इसलिए सबसे पहले अपने इलाज की व्यवस्था कर लें. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने काफी तरक्की की है. ऐसे-ऐसे मरीजों की जान बचाई जा सकती है जिनके बारे में सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हों. पर यह सेवा मुफ्त में नहीं आती. इसकी एक कीमत है. यह एवीडेंस बेस्ट ट्रीटमेंट का दौर है. इलाज शुरू करने से पहले जांच पर ही अच्छी खासी रकम खर्च हो जाती है. देश के 90 फीसदी लोग चिकित्सा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है. ऐसे में काम आ सकती है स्वास्थ्य बीमा योजनाएं. खूब ठोंक बजा कर एक अच्छा सा हेल्त इंश्यूरेंस प्लान खरीदना सबसे पहले जरूरी है. धनतेरस पर सोना, चांदी या गाड़ी बाद में खरीदें, यदि नहीं है तो सबसे पहले अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वास्थ्य बीमा खरीदें. खरीदने से पहले जितना संभव हो, उसकी सर्विस के बारे में पड़ताल कर लें. कैशलेस का मतलूब पूरी तरह कैशलेस होना चाहिए. बेवकूफ बनाने वाली बीमा कंपनियों से बचें जो ऐन वक्त पर हाथ खड़े कर देती हैं. भगवान धन्वंतरी आपको स्वस्थ रखे, निरोग रखे.

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma October 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Froud:_ व्यापारी से 1.44 करोड़ की ठगी, कोयला खरीदी का हुआ था एग्रीमेंट, मिला सिर्फ 53 लाख का Fraud:_ व्यापारी से 1.44 करोड़ की ठगी, कोयला खरीदी का हुआ था एग्रीमेंट, मिला सिर्फ 53 लाख का
Next Article festive season-Diwali Dhanteras:_ कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा सोना, फिर भी बढ़ सकती है बिक्री festive season-Diwali Dhanteras:_ कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा सोना, फिर भी बढ़ सकती है बिक्री

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?