दुर्ग जिला वेटरन्स किक्रेट एसोसिएशन का हुआ गठन, गौरव बने अध्यक्ष, सुग्रीव सचिव
भिलाई। 40 की उम्र पार कर चुके किक्रेट के शौकीन अब उम्र की दूसरी पारी में भी क्रिकेट खेल सकेंगे। दुर्ग जिला वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएसन का गठन किया गया है। जिसके जरिए 40 प्लस की उम्र वाले लोग खेल में शामिल हो सकेंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन विनोद सिंह , अध्यक्ष गौरव सिंघल और सचिव बी सुग्रीव ने बताया कि एसोसिशन में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। वही दुर्ग जिला एसोसिएशन की ओऱ् से लगातार खेल का भी आयोजन किया जाएगा। बी सुग्रीव ने बताया कि जनवरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता रखी जाएगी। जिसमें जिलेभर से कई टीम हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक दर्जन से ज्यादा वेटरन्स टीम मैदान में है औऱ् वे लगातार खेल से जुड़ी हुई है।

नई पीढ़ी को प्रोत्साहन
बी. सुग्रीव ने बताया कि पहले वेटरन्स क्रिकेट में उम्र 35 वर्ष थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। जिसके बाद उन सीनियर खिलाडय़ों के बेहतर मौका मिलेगा जो 40 के बाद अपने खेल को जारी नहीं रख पा रहे थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के बनने के बाद नए खिलाडिय़ों को भी प्रोत्साहन मिलेगा जो क्रिकेट को अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। उन्हें मैदान में ही सीनियर्स का मार्गदर्शन मिल सकेगा।
यह है टीम में
संरक्षक- अजय विलियम, डी अमर सिंह, चेयरमैन- विनोद संह, अध्यक्ष गौरव सिंघल, सचिव- बी सुग्रीव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, धनंजय सिहं, कोषाध्यक्ष रंजीत साहनी, सहसचिव विवेक अरोरा, कार्यकारिणी सदस्य समीर दास, सूरज पूंजी।




