ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : लिंक रोड में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, कलेक्टर ने लगाया किया 12 घंटे का प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
October 23, 2026
श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य
October 23, 2026
मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया
October 23, 2026
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति मुर्मु
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : लिंक रोड में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, कलेक्टर ने लगाया किया 12 घंटे का प्रतिबंध

By Mohan Rao Published October 17, 2022
Share
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

भिलाई। त्योहारी सीजन व दीपावली की भीड़ भाड़ को देखते हुए पावर हाउस लिंक रोड में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दुर्ग जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रतिबंध की अवधि कुल 12 घंटों की रहेगी। दिन के समय किसी भी प्रकार के भारी वाहन लिंक रोड में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दौरान केवल आवश्यक सेवा वाले वाहन जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सप्लाई करने वाले वाहन ही प्रवेश कर पाएंगे।

दुर्ग जिला एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा इस संबंध में प्रतिवेदन दिया गया था। त्योहारी सीजन के दौरान लिंक रोड में पटाखों के होलसेल व्यापारी हैं। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी काफी होती है। इसे देखते हुए भारी वाहनों का प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है। एसपी के प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आदेश जारी किया है। प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक यहां पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार नेहरू चौक से आठ नंबर रोड होते हुए लिंक रोड की ओर, सुभाष चौक से 18 नंबर रोड होते हुए लिंक रोड की ओर, विश्वकर्मा आयरन बसंत टॉकीज के पास से लिंक रोड की ओर, सिविल डिस्पेंसरी कैंप 2 से लिंक रोड की ओर, बिहार होटल मोड से लिंक रोड की ओर तथा सर्कुलर मार्केट से लिंक रोड की ओर भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

जुनवानी से अवंती बाई चौक तक भी भारी वाहन प्रतिबंधित
इसी प्रकार कलेक्टर दुर्ग ने कसारिडीह मोड से जुनवानी चौक, सूर्यामॉल चौक होकर अवंती बाई चौक की ओर भी भारी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां पर सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान आवश्यक वाहन जैसे डीजल पेट्रोल वाहन, गैस सिलेंडर वाहन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सप्लाई करने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। इस समयावधि में किसी भारी वाहन को अनिवार्य रूप से जाना है तो इसके लिए डीएसपी यातायात से एनओसी लेकर प्रवेश करना होगा।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य

मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति मुर्मु

Mohan Rao October 17, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में ईडी रेड पर सीएम बघेल के बयान पर दुर्ग सांसद, बोले- कैसे देंगें बढ़ा हुआ डीए
Next Article Big Breking:_ छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग चार साल: जाने प्रदेश को क्या मिला, बना देश का 9वां बड़ा राज्य Big Breking:_ छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग चार साल: जाने प्रदेश को क्या मिला, बना देश का 9वां बड़ा राज्य

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?