ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : छत्तीसगढ़ आज से 227 तहसील और 108 अनुविभाग, नामांतरण पोर्टल का नया वर्जन भी हुआ शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Big Breaking : छत्तीसगढ़ आज से 227 तहसील और 108 अनुविभाग, नामांतरण पोर्टल का नया वर्जन भी हुआ शुरू

By Mohan Rao
Published: October 17, 2022
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। वहीं प्रदेश में अनुविभाग भी बढ़कर 108 हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभाग व 25 नई तहसीलों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाईन नामांतरण पोर्टल के नए वर्जन का भी शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के दौरान 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन किया। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो जाएगी। इसी प्रकार नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन किया। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग होंगे।

नामांतरण पोर्टल के नये वर्जन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के तैयार किए गए ऑनलाईन नामांतरण पोर्टल के नया वर्जन का शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कार्यालय एवं नागरिकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन नामांतरण पंजी में स्वतः दर्ज होगा। जिसके पश्चात क्रेता से राजस्व न्यायालय अथवा ग्राम पंचायतों में नामांतरण किए जाने के संबंध में विकल्प लिया जाएगा। विकल्प के पश्चात आम ईश्तहार एवं व्यक्तिशः सूचना की प्रति विभागीय वेबसाइट में उपलब्ध होगी।

नए वर्जन में पक्षकारों को प्रकरण दर्ज होने, प्रत्येक पेशी तारीख तथा आदेश पारित होने की तारीख एवं अभिलेख दुरूस्ती होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। प्रकरण में आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर आदेश पारित किया जाएगा। आदेश पारित होने के 07 दिवस के भीतर हल्का पटवारी द्वारा अभिलेख दुरूस्ती कर डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापन किया जाएगा। इससे आम नागरिकों के समय की बचत होगी एवं न्यायलयीन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण होगा।

सीएम ने 1866 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर
दीवाली से पहले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को 1866 करोड़ रुपए का भुगतान किया। राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को यह भुगतान किया गया। हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रुपए का किया ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। दीपावली से पहले इस योजना के तहत राशि मिलने से हितग्राहियों के चेहरों पर चमक आ गई है।

स्टील कारोबारी आनंद राठी आत्महत्या केस: पुलिस ने दर्ज किया एक युवती व दो युवकों के खिलाफ अपराध, हत्या के लिए उकसाने का है आरोप
इन शर्तों के साथ कल से खुलेगा डोंगरगढ़ मंदिर
विधायक वोरा के बाद कलेक्टर ने किया पानी सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण… अफसरों को फील्ड में रहने दिए निर्देश
गांव की गलियों में खुलेआम घूम रहा था 6 फीट का मगरमच्छ, दहशत में आए लोग, मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री बघेल ने वालेन्टिरी सर्विस फॉर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट का किया लोकार्पण: होंगे यह फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वोकल फॉर लोकल, खूब पसंद आए छात्राओं के हेडमेट प्रोडक्ट, स्वामी स्वरुपानंद कॉलेज में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी वोकल फॉर लोकल, खूब पसंद आए छात्राओं के हेंडमेड प्रोडक्ट, स्वामी स्वरुपानंद कॉलेज में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी
Next Article समाज में शत प्रतिशत योगदान देने बेटियों ने ली शपथ, कहा हमें बार-बार याद न दिलाएं हम बेटियां हैं… समाज में शत प्रतिशत योगदान देने बेटियों ने ली शपथ, कहा हमें बार-बार याद न दिलाएं हम बेटियां हैं…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?