ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीपावली या छठ पर जाने की सोच रहे अपने गांव या शहर, तो यह खबर आपके लिए हैं, रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेनें, यह होगा रूट और टाइम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दीपावली या छठ पर जाने की सोच रहे अपने गांव या शहर, तो यह खबर आपके लिए हैं, रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेनें, यह होगा रूट और टाइम

By Om Prakash Verma
Published: October 16, 2022
Share
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। मानसून के जाते जाते देश में त्यौहारों को सीजन शुरू हो जाता है। अक्तूबर में दीपावली और छठ पूजा का त्योहार है। इससे ट्रेनों में भारी भीड़ है। खासकर यूपी, बिहार तथा पश्चिम बंगाल जाने वाली गाडिय़ों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी फुल हो चुकी हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने देहरादून से मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। अक्तूबर में एक के बाद एक कई त्योहार होते हैं।

इसी वजह से इसे त्योहारी महीना भी कहा जाता है। इस बार पांच अक्तूबर को दशहरा और 13 अक्तूबर में करवा चौथ का त्योहार हो चुका है। अब 23 अक्तूबर को धनतेरस, 24 को दीपावली तथा 30 को छठ पूजा मनाई जाएगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी दीपावली और छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह रहता है। इसीलिए पश्चिम बंगाल और बिहार आने जाने वाली सारी ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ चल रही है।

इन गाडिय़ों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी काफी पले से फुल चल रही हैं। गाडिय़ों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने देहरादून से बिहार के मुजफ्फरपुर और देहरादून से पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन तक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। रेलवे मुख्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए 20 और 23 अक्तूबर की शाम सवा पांच बजे त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी।

मुजफ्फरपुर से यही ट्रेन 21 और 24 अक्तूबर में रात 8.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। उधर, देहरादून से 20 और 27 अक्तूबर की रात 12 बजे हावड़ा के लिए और 21 तथा 28 अक्तूबर को हावड़ा से वापसी में यही ट्रेन दिन में 12.30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को रेलवे मुख्यालय से मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक: मोदी बोले- कोरोना बहरूपिया है, हर वैरिएंट पर रखनी होगी नजर
सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
कोरोना को हराने महिलाओं की टीम घर-घर दे रही दस्तक…. 54345 घरों में रहने वाले 224962 लोगों की जुटाई स्वास्थ्यगत जानकारी
हर महीने लाखों की ठगी: एक्सपर्ट की मदद से लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
Gustakhi Maaf: सनातन परम्पराएं और ‘दूध-भात’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: आखिर कितने डिजिटल हैं हम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?