ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: आनंद लें, सीजन आ रहा है बतरस का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: आनंद लें, सीजन आ रहा है बतरस का

By Om Prakash Verma
Published: October 15, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दस
बारिश की ठंडी फुहारों के बीच चाय, पकौड़े के साथ एक और चीज आनंद देती है, वह है बतोलेबाजी. कुछ लोगों के यहां टीवी दिन-रात एक ही चैनल पर फिक्स रहते हैं. एक टोपी वाला, एक दाढ़ी वाला और एक चश्मा वाला एक होशियार के साथ वहां जमे होते हैं. जैसे ही कोई चीखने चिल्लाने लगता है, उसका माइक बंद कर दिया जाता है. ऑनलाइन होने वाले कार्यक्रमों में यह बेहद आसान भी है. इन बहसों से लोगों की राजनीतिक चेतना जागे या न जागे, उनका मनोरंजन खूब होता है. छत्तीसगढ़ में भी अब चुनावी बिसात बिछने लगी है. हर दूसरे दिन एक से बढ़कर एक नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. इसमें साहित्य का तड़का भी लग रहा है. ईडी की छापों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भ्रष्टाचार का अंतरराष्ट्रीय पितामह ईडी का प्रवक्ता बना घूम रहा है. नान की डायरी में नागपुर से लखनऊ तक का जि़क्र है. वो किस स्वाइप मशीन से हस्तांतरित हुए थे, प्रदेश की जनता जानना चाह रही है. पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा के मार्गदर्शक मंडल की वाइल्ड कार्ड एंट्री बताते हुए उन्होंने कहा, ‘पनामा खाते में दर्ज है जिनका नाम वो फिर करने लगे छत्तीसगढ़ को बदनाम’. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भी नए अंदाज में नजर आए. उन्होंने कहा कि ‘चार्जशीटेड मुखिया’ दिल्ली का एटीएम बन गए हैं. सीएम का मतलब जो ‘कलेक्टिंग माफिया’ समझ रहे हैं. छत्तीसगढ़वासियों की मेहनत का पैसा लूटने नहीं देंगे. उन्होंने एक कविता भी पढ़ी – ‘कोयले से भी काला है जिसका दामन, जनता दहन करेगी वो भ्रष्टाचार का रावण.’ पहले जहां इस तरह के फिकरों का इस्तेमाल रैली-सभा में किया जाता था, वहीं अब यह काम बेहद आसान हो गया है. अब चहकने वाले ऐप ‘ट्विटर’ पर चंद लाइनें लिख देने भर से काम चल जाता है. दिन हो या रात, नेता जब चाहे इसमें ‘चहक’ सकता है. कुछ नेताओं ने तो अपना ट्विटर हैंडल एक्सपट्र्स को सौंप रखा है. एक्सपट्र्स की टीम खबरों और बयानों पर लगातार नजर बनाए रहते हैं. इस टीम में ऐसे लोग भी होते हैं जो डायलॉग लिखने में कादर खान को मात कर दें. यह सब पालीटिकल माइंडगेम का हिस्सा है. जो नेता सिर्फ कहते हैं और सुनने की हिम्मत नहीं रखते, वे डिप्रेशन में चले जाते हैं. उनके चेहरे पर चिंता और आक्रोश की मिली जुली रेखाएं नाचने लगती हैं. जो माइंड गेम खेलने के एक्सपर्ट होते हैं, उन्हें इन बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो चुपचाप अपना काम करते रहते हैं. खुद भी इन बयानबाजियों का लुत्फ उठाते हैं. बतरस से मतदाता का ज्ञान भी बढ़ता है. भूले बिसरे गीत –प्रसंगों की यादें ताजा हो जाती हैं. पुराणों में नरक लोक की नदी ‘वैतरणी’ को गाय की पूंछ पकड़कर पार करने का उल्लेख है. इसके बाद मोक्ष मिल जाता है. चुनावी वैतरणी पार कराने में माइंड गेम की भूमिका भी गाय की पूंछ वाली ही है. जरा संभल के…

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद होने से हो रही यात्रियों को कठिनाई
8 देशों की मीटिंग: दिल्ली में हुआ ऐलान, आतंकवाद का गढ़ नहीं बन पाएगा अफगान
विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के नवाचार से कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले बेहतर विकल्प
भिलाई के बजाज शोरूम में चोरी, दो सोल्ड पल्सर बाइक ले भागे चोर…. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
प्रदेश में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी…. राज्य में बनाए गए 99 केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाय महंगाई, इस नामी दूध कंपनी ने बढ़ाए रेट, अब इतने रुपए लीटर में मिलेगा दूध, पराठे पर इतने प्रतिशत लगेगा GST हाय महंगाई, इस नामी दूध कंपनी ने बढ़ाए रेट, अब इतने रुपए लीटर में मिलेगा दूध, पराठे पर इतने प्रतिशत लगेगा GST
Next Article बाल सुधार गृह से भागे 4 अपचारी बच्चे, तार और रस्सी के सहारे 12 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े और लगा दी छलांग बाल सुधार गृह से भागे 4 अपचारी बच्चे, तार और रस्सी के सहारे 12 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े और लगा दी छलांग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?