ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में छात्र का अपहरण : छात्र को उठा ले गए बदमाश, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान… जानें अनोखे अपहरण की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG में छात्र का अपहरण : छात्र को उठा ले गए बदमाश, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान… जानें अनोखे अपहरण की कहानी

By Mohan Rao
Published: October 14, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ में अपहरण का अनोखा मामला आया जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा के छात्र का अपहरण हो गया। बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान। आखिर मामला ही कुछ ऐसा निकला। बहरहाल पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

दरअसल हुआ यूं कि मानिक पुर कॉलोनी में रहने वाले 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपहरण की झूठी कहानी बनाई। छात्र ने अपने पिता से बुलेट खरीदने की जिद की। छात्र अभी 18 वर्ष का भी नहीं हुआ तो पिता ने इसके लिए मना कर दिया। लेकिन छात्र जुनूनी था और किसी भी तरह से अपनी जिद पूरी करना चाहता था। इसके लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रच दी। उसने बुधवार को अपने मोबाइल से परिजनों को मैसेज कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। उसे चारपहिया वाहन से कहीं ले जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

मैसेज पढ़ते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। परिजन मोबाइल लेकर मानिकपुर चौकी पहुंच गए और किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। इस तरह के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई और एक विशेष टीम बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने साइबर सेल से संपर्क कर मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम पत्थलगांव रवाना हो गई। पत्थलगांव से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को पूरी सच्चाई बताई।

भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए की प्रभारियों की घोषणा… जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
गांजा मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत
Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे
पाक को दुश्मन नहीं मानते अखिलेश, कसाब जिंदा होता तो स्टार प्रचारक होता-भाजपा
तीसरी आंख हुई एक्टिव: ट्रैफिक नियमों की न करें अनदेखी, नहीं तो लायसेंस होगा रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने इस स्कूल में छात्रों ने जड़ा ताला… धरने पर बैठे छात्रों ने कहा- जब तक तबादला रुकेगा नहीं जारी रखेंगे आंदोलन
Next Article Big Breaking: इस राज्य में बजा चुनावी बिगुल, इतने तारीख होगा मतदान और मतगणना, सियासत हुई तेज Big Breaking: इस राज्य में बजा चुनावी बिगुल, इतने तारीख होगा मतदान और मतगणना, सियासत हुई तेज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?