भिलाई। हथखोज की एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री केमिकल व मेल्टल्स की बताई जा रही है। कंपनी का नाम थेथ्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड बताया जा रहा है। हालांकि अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ भी मच गई। फैक्ट्री की आग इतनी ज्यादा थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिख रही थी। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिग्रड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।
Breaking News : हथखोज की केमिकल फैक्ट्री में आग, दूर-दूर तक दिख रहीं लपटें… कर्मचारियों में मची भगदड़




