ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक ने शुरू किया मैराथन बैठकों का दौर, कहा- आमजनों को न हो सुविधाओं में कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक ने शुरू किया मैराथन बैठकों का दौर, कहा- आमजनों को न हो सुविधाओं में कमी

By Om Prakash Verma
Published: October 10, 2022
Share
विधायक ने शुरू किया मैराथन बैठकों का दौर, कहा- आमजनों को न हो सुविधाओं में कमी
विधायक ने शुरू किया मैराथन बैठकों का दौर, कहा- आमजनों को न हो सुविधाओं में कमी
SHARE

दुर्ग। बरसात ऋतु की समाप्ति के साथ ही दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में विकास के पहियों को गति देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में निगम व लोक निर्माण अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर मिशन मोड पर काम करने की रूप रेखा तैयार करने एवं कार्यों को गति देने हेतु निर्देश दिए।

उन्होंने विभागवार सभी पेंडिंग कार्यों के कारणों की जानकारी ली एवं विभागीय निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। वोरा ने कहा कि वर्षा ऋतु खत्म होने के साथ ही शहर के मुख्यमार्ग एवं वार्डों के आंतरिक सड़कों का डामरीकरण एवं सीमेंटीकरण तत्काल प्रारंभ किया जाए। आम जनता को सड़क, नाली, बिजली एवं पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या ना आने पाए। शासन द्वारा लगभग 17 करोड़ की राशि वार्डों के आंतरिक विकास हेतु स्वीकृत की गई है जिनके प्रस्ताव भेजने एवं प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। त्यौहार के सीजन में प्रमुख बाजारों एवं शहर के मुख्य मार्गों में प्रकाश व्यवस्था प्रयाप्त रखी जाए। लगातार पेयजल आपूर्ति में बाधा की शिकायतें दूर करने पर्याप्त कदम उठाए जाएं।

निगम अधिकारियों ने बताया कि वार्डों की आंतरिक सड़कों के लिए 7 करोड़ के मूलभूत विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जिनके काम जल्द प्रारंभ होंगे व 10 करोड़ के प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे गए हैं। प्रत्येक वार्ड में सड़कों को चिन्हित कर लगभग 4.8 करोड़ के कार्यों की निविदा प्रक्रिया की जा रही है। वोरा ने पुलगांव नाला डायवर्सन, गौरव पथ व मुक्तिधाम मार्ग निर्माण एवं ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट कार्य मे तेजी लाने, नए खम्बों में एलईडी लाइट हेतु प्रस्ताव बनाने एवं 60 वार्डों व उद्यानों की साफ सफाई के लिए निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग से आए एसडीओ चंद्रशेखर ओगरे व उप अभियंता गगन जैन ने बताया कि शहर के 77 सड़कों हेतु 10.18 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर को प्रेषित किया गया है जिसपर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। विधायक वोरा ने सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने की रूपरेखा तैयार रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली को देखते हुए जनसुविधाओं एवं जनसुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों का समन्वय करने हेतु जिला कलेक्टर की मौजूदगी में गुरुवार को पुन: समीक्षा बैठक रखी जाएगी। विधायक एवं महापौर ने नगर निगम आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत भी किया। इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, प्रमोद दुबे, प्रकाश थवानी, आर के जैन, भीम राव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली समेत लोक निर्माण व निगम अमला मौजूद था।

कोरोना संकट काल में स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन देने में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास… एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके… पीएम मोदी ने दी बधाई
71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम
नशा करने के लिए पैसे न देने पर ट्रांसपोर्टर से मारपीट, चाकू भी लहराया, पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
भिलाई निगम क्षेत्र में लगा पहला आधुनिक वाटर एटीएम… विधायक, महापौर एवं पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने वार्डवासियों के साथ किया उदघाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़े शहरों की बजाए अब भिलाई में होगी आसानी से डिजीज जांच, शुरू हुआ रीजनल क्लिनिकल एंड इंफेक्शस डिजीज लैबोटरिज
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: आस्था के नाम पर अपसंस्कृति का बोलबाला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?