ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और नागरिक सेवाओं पर रहेगा फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और नागरिक सेवाओं पर रहेगा फोकस

By Om Prakash Verma
Published: October 9, 2022
Share
कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और नागरिक सेवाओं पर रहेगा फोकस
कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और नागरिक सेवाओं पर रहेगा फोकस
SHARE

कार्यभार ग्रहण करते ही आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, निगम के कार्यों की गहन समीक्षा की
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नए आयुक्त रोहित व्यास भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) ने 7 अक्टूबर दिन शुक्रवार अपरान्ह को कार्यभार ग्रहण किया। आज कार्यालय में निगम के अधिकारियों ने नवनियुक्त आयुक्त का बुके देकर स्वागत किया और अपने विभागीय कार्यों का परिचय दिया। कार्यभार ग्रहण करने के ठीक दूसरे दिन आज सुबह आयुक्त रोहित व्यास ने समीक्षा बैठक आहूत की और शासकीय कार्य तथा विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। नगर निगम गठन के पश्चात आईएएस रोहित व्यास भिलाई निगम के 22 वे आयुक्त है।

तत्कालीन आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नवनियुक्त आयुक्त को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत रोहित व्यास को भिलाई निगम आयुक्त तथा लोकेश चंद्राकर को दुर्ग निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। निगम आयुक्त ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई।

उन्होंने अवैध निर्माण का नियमितीकरण, गोधन न्याय योजना, सी मार्ट, राजीव युवा मितान क्लब, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मितान योजना, कृष्ण कुंज योजना, कॉलोनी विकास की स्वीकृति, समूह मूलक योजनाएं, जर्जर सड़कों की स्थिति, धन्वंतरी योजना, स्वच्छता एवं पेयजल सप्लाई की जानकारी, डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रगति, छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वाटर हार्वेस्टिंग आदि पर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि विभागीय तथा नोडल अधिकारी स्वयं अपने कार्यों की मॉनिटरिंग अच्छे से करें ताकि नागरिक सेवाएं अंतिम छोर तक पहुंच सके। बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी व बी.के देवांगन, उपायुक्त रमाकांत साहू, निगम के जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, भवन अनुज्ञा अधिकारी, लेखा अधिकारी, नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता तथा विभाग प्रमुख आदि मौजूद रहे।

शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अगस्त: संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी की सूचना
मोबाइल पर अश्लील बातें करता था फॉरेस्ट गार्ड, शिकायत पर हुई कार्रवाई… पहुंचा जेल
बिहार जीत पर बोले सीएम साय- बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत
70 करोड़ पुरूषों के लिए टूरा फांउडेशन ने की आयोग की मांग, बाइकर्स भी इसी मांग को सरकार के सामने रखते हुए पूरे देश में कर रहे राइड
खराब मौसम के चलते बिजनौर नहीं पहुंचे पीएम मोदी, अब वर्चुअल रैली करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 14 करोड़ की लागत से बने दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण 12 को, विधायक ने सीएम के प्रति जताया आभार, कहा- आवाजाही में होगी आसानी 14 करोड़ की लागत से बने दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण 12 को, विधायक ने सीएम के प्रति जताया आभार, कहा- आवाजाही में होगी आसानी
Next Article Big News : तीन साल से एक ही जगह जमे पटवारियों का होगा ट्रांसफर, सीएम ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?