ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब घोटाला : दिल्ली-पंजाब-हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया हैं मुख्य आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शराब घोटाला : दिल्ली-पंजाब-हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया हैं मुख्य आरोपी

By Mohan Rao
Published: October 7, 2022
Share
सांकेतिक तस्वीर
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। दिल्ली शराब घोटाले का विवाद थम नहीं रहा है। इस मामले में शुक्रवार सुबह ईडी ने दिल्ली के साथ ही पंजाब व हैदराबाद के 35 ठिकानों पर रेड की है। शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मनीष सिसोदिया को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में उनसे लंबी पूछताछ भी की थी। सीबीआई की टीम ने डिप्टी सीएम के घर से सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए थे।

बता दें इससे पहले 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें केवल हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी। वहीं 6 सितंबर को भी ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में रेड की थी। इस मामले में एक ओर जहां दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

इस मामले में 27 सितंबर को सीबीआई ने विजय नायर को तथा 28 सितंबर को ईडी ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था। ईडी की एफआईआर के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू द्वारा कथित तौर पर सिसोदिया के करीबी सहयोगियों को करोड़ों में कम से कम दो भुगतान किए गए थे। वहीं विनोद नायर एक एंटरटेनमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ हैं। उनके ठिकानों पर ईडी ने भी छापेमारी की थी। नायर को इस कथित घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

ईडी की रेड पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल
ईडी की रेड पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI व ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं। एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूंढ़ने के लिए, कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?

दीपावली या छठ पर जाने की सोच रहे अपने गांव या शहर, तो यह खबर आपके लिए हैं, रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेनें, यह होगा रूट और टाइम
Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त हुए अरुण देव गौतम…. 1992 बैच के आईपीएस, महत्वपूर्ण पदों पर रहे
Big news : राजधानी रायपुर में बाघ का आहट, शहरी क्षेत्र में मिले फुट मार्कस… अफवाह या सच जांच में जुटा वन विभाग
कच्चे तेल के दाम में भारी कटौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: चरोदा में बच्चा चोरी के नाम पर साधुओं को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भीड़ का हिस्सा बने 30 लोग चिन्हित, Video Big Breaking: चरोदा में बच्चा चोरी के शक मेंं साधुओं को पीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ का हिस्सा बने 30 लोग चिन्हित, Video
Next Article रावण का 10 में से एक भी सिर नहीं जला, नाराज अधिकारी ने एक कर्मचारी को किया सस्पेंड, चार को थमाया नोटिस रावण का 10 में से एक भी सिर नहीं जला, नाराज अधिकारी ने एक कर्मचारी को किया सस्पेंड, चार को थमाया नोटिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?