ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल गेम्स में आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड… सीएम बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedSports

नेशनल गेम्स में आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड… सीएम बघेल ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: October 6, 2022
Share
आकर्षि कश्यप ने दिलाया दूसरा गोल्ड
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप् ने गुजरात में चल रहें 36 वे नेशनल गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए आकर्षी कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षी ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने भी आकर्षी को बधाई देते हुए कहा कि आकर्षी ने संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने आकर्षी कश्यप के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सूरत के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन की वुमेंस सिंगल्स के फायनल मुकाबले में आकर्षी ने पहली वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ को 44 मिनट के संघर्ष में हराकर विजेता का खिताब हासिल की। आकर्षी ने पहला सेट आसानी से 21-8 से जीत लिया। दूसरे सेट में हुए संघर्षपूर्ण  मुक़ाबले मे आकर्षी ने 22-20 से जीतकर छत्तीसगढ़ को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब रही। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आकर्षी ने कर्नाटक की तान्या हेमंत को 21-13, 21-15 से हराकर जीत हासिल की थी।

गुजरात में आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब तक 7 मेडल जीत चुके हैं। जिसमें दो गोल्ड, 3 सिल्वर और दो कांस्य पदक शामिल है। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में आकर्षी कश्यप से पहले स्केटिंग स्पर्धा में अमितेष मिश्रा गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। आकर्षी के गोल्ड मैडल जीतने पर राज्य बैडमिंटन संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आकर्षी ने अपनी इस विजय के पश्चात आकर्षी ने छग शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छग ओलंपिक संघ, छग बैडमिंटन संघ को आभार व्यक्त किया है।

मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले
Breaking News : अभनपुर से राजिम के बीच नई रेलवे लाइन का काम पूरा, रेलवे ने शुरू किया ट्रायल रन
मौसम विभाग ने जारी की चक्रवाती तूफान की चेतावनी, गुजरात और महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बारिश
नगरी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, मिली सोनोग्राफी मशीन की सौगात
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद कल रायपुर में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्क आउट करना बहुत अच्छा, लेकिन अधिक एक्सरसाइज करना अच्छा नहीं: सीरत कपूर
Next Article railway Railway Job: अप्रेंटिस के 3115 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?