ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking : ऑन लाईन सट्टा महादेव ऐप के सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, कोटा बिलासपुर से धरे गए सटोरिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking : ऑन लाईन सट्टा महादेव ऐप के सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, कोटा बिलासपुर से धरे गए सटोरिए

By Mohan Rao
Published: October 6, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। महादेव ऐप से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वालों पर दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े चार सटारियों को कोटा बिलासपुर गिरफ्तार किया है। इनमें पास से करोड़ों रुपए के ऑन-लाइन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। विभिन्न बैंकों के 30 से अधिक खातों से सट्टे के पैसे का लेन-देन किया जा रहा था। आरोपियों से 26 नग मोबाईल, 02 नग लेपटॉप, 02 नग ब्रॉडबैण्ड, 02 नग लेपटॉप चार्जर, 24 नग एटीएम कार्ड, 23 नग चेकबुक, 03 नग पासबुक, 10 नग मोबाईल सिम बरामद किया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि एण्टी क्राईम सायबर युनिट व सुपेला पुलिस को पता चला कि महादेव ऐप के संचालन में संलिप्त केम्प 2 शारदापारा निवासी अतुल जायसवाल ऑन लाईन सट्टा महादेव ऐप का संचालन कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने नेहरू नगर में अतुल जायसवाल को पकड़ा गया। इसके बाद अतुल जयसवाल ने बताया कि उसके तीन साथी संपूर्ण सेट-अप के साथ कोटा बिलासपुर में किराये का मकान लेकर ऑन लाईन सट्टा चला रहे हैं। इसके बाद सुपेला पुलिस व साइबर की संयुक्त टीम ने बिलासपुर कोटा में दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है जगदलपुर व छिंदवाड़ा के बाद बिलासपुर के कोटा से चार सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।  शारदापारा कैम्प 02 निवासी अतुल जायसवाल, बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी ईश्वर रेड्डी, अटल आवास जवाहर नगर निवासी धीरज साव व कैंप 2 निवासी अनुराग शर्मा शामिल हैं। एसपी ने बताया कि महादेव ऐप से जुड़े सैकड़ो मोबाईल नंबरों का खुलासा हुआ । अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऑन-लाईन सट्टा चलाया जा रहा है। दुबई (यूएई) व भारत के दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में गिरोह के अन्य सदस्य ऑनलाईन सट्टे का व्यापार कर रहे हैं।

खेल प्रतिभाओं को तराशने का होगा काम, समस्याओं का निराकरण करने खिलाडिय़ों के साथ चर्चा करेगें गृहमंत्री साहू
मन की बात: पीएम का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम कोरोना के नए मामले, संक्रमण दर भी 5 फीसदी से नीचे
छत्तीसगढ़ का रण: कांग्रेस प्रभारी पुनिया के घर जमीन पर बैठे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक… सीएम बघेल के समर्थन का पत्र भी सौंपा
लीज रजिस्ट्री का भाजयुमो नेता ने किया स्वागत, कहा- अब नहीं आएगी दिक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल को बम से उड़ाने और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार अस्पताल को बम से उड़ाने और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Next Article Big News : CG में दशहरा की रात ट्रैफिक पुलिस के भाई, भाभी और भतीजी बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?