ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में दशहरा : रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ बुराई का अंत, शहर में जगह जगह हुआ रावण दहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में दशहरा : रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ बुराई का अंत, शहर में जगह जगह हुआ रावण दहन

By Mohan Rao
Published: October 6, 2022
Share
भिलाई में दशहरा
SHARE

भिलाई। विजय दशमी के मौके पर शहर में जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंगारंग आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। सीएम बघेल कुम्हारी, चरोदा व बिजली नगर भिलाई तीन में आयोजित समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन किया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पावन संदेश देने वाला त्यौहार है। भारतीय त्योहारों की विशेषता का उल्लेख करते हुए बताया कि अधिकांश त्यौहार अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। दशहरा का यह पर्व सभी को संदेश देता है कि चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है। सत्य वास्तव में श्रेष्ठ व्यक्ति की वस्तु है, इसलिए आवश्यक है कि आज की युवा पीढ़ी इसे अपने में आत्मसात करें और अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा दे।

सेक्टर- 7 में पूर्व मंत्री ने किया रावण के पुतले का दहन
भिलाई के प्रमुख आयोजनों में से एक युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सेक्टर-7 में भव्य कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मशहूर कॉमेडियन जिम्मी मोसेस ने अपना शानदार कॉमेड़ी शो प्रस्तुत किया। इस दौरान यहां पर 75 फीट के रावण व 50-50 फीट के मेघनाथ व कुंभकरन के पुतले का दहन किया गया। सेक्टर-7 का दशहरा उत्सव देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पहुंची। पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहा और लोगों ने कार्यक्रम का अंत तक मजा लिया।

शाही दशहरा में जला शहर का सबसे बड़ा रावण
भिलाई में बीते कुछ वर्षों से शाही दशहरा की भी धूम है। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की भाभी चारुलता पाण्डेय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शहर में काफी चर्चा होती है। भिलाई निवास के सामने मैदान पर आयोजित शाही दशहरा उत्सव देखने दूर-दूर से लोग पहुंचे। उत्सव में भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है यहां आने वाले लोगों के वाहन साइकिल पोलो ग्राउंड से लेकर सड़कों तक खड़े रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्ड़ेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। यहां पर शहर के सबसे ऊंचे 100 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। साथ ही 75-75 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया।

खुर्सीपार, बैकुंटधाम, शांतिनगर में भी हुआ दशहरा उत्सव
इसके अलावा शहर के खुर्सीपार, बैकुंटधाम, शांतिनगर, सेक्टर-2, हाउसिंग बोर्ड स्टेडियम में भी दशहरा उत्सव का अयोजन किया गया। खुर्सीपार मंगल भवन में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक देवेन्द्र की मौजूदगी में यहां पर रंगारंग आतिशबाजी कराई गई। आतिशबाजी के बीच यहां रावण के पुतले का दहन किया गया। इसी प्रकार बैकुंटधाम के दशहरा उत्सव में भी भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव शामिल हुए। साथ में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय व वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव भी शामिल हुए। हाउसिंग बोर्ड स्टेडियम में आयोजित समारोह में भी भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव शामिल हुए।

तालिबान ने पाक के नापाक उम्मीदों को दिया झटका, कहा- कश्मीर मुद्दे पर हम नहीं देंगे दखल
युवा मंत्री उमेश बने रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष, 15 लाख नए रोजगार का लक्ष्य
वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
वेतन समझौते को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर संयुक्त यूनियन का प्रदर्शन… मेन गेट सहित सभी प्रवेश द्वारों जमा हुए प्रदर्शनकारी …. काम पर जाने वाले कर्मियों को भी रोका
श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी के सबसे बड़े दशहरा उत्सव में शामिल हुए टीवी के राम-सीता, सीएम बघेल के साथ रिमोट का बटन दबाकर किया रावण दहन
Next Article दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हसदेव नदी में डूबा अधिकारी, देखते रह गए कर्मचारी, नहीं बचा पाए जान Breaking: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हसदेव नदी में डूबा अधिकारी, देखते रह गए कर्मचारी, नहीं बचा पाए जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?