ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : बिलासपुर की लापता छात्राएं दमनदीव में मिली, शादीशुदा युवक भगा ले गया था, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurChhattisgarhFeatured

Big News : बिलासपुर की लापता छात्राएं दमनदीव में मिली, शादीशुदा युवक भगा ले गया था, दो आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 4, 2022
Share
सिंबोलिक फोटो
SHARE

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से लापता तीन छात्राओं को पुलिस ने खोज निकाला है। लापता छात्राएं दमनदीव से बरामद की गई। इनके साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने तीनों छात्राओं को डोंगरगढ़ घुमाने के बहाने ले गए और वहां से दमनदीव लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में हरिओम पटेल (30) व संजू धुरी (32) को गिरफ्तार किया है। इनमें से संजू धुरी पहले से शादीशुदा है।

बता दें एक सप्ताह पहले 27 सितंबर को तखतपुर थाना क्षेत्र के स्कूल में पढने वाली 11वीं की तीन छात्राएं अचानक गायब हो गई थी। तीनों घर से परीक्षा देने स्कूल निकली और उसके बाद इनका कुछ भी पता नहीं चला। दिनभर की तलाश के बाद परिजनों ने तखतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू की। बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने भी इस मामले में विशेष निर्देश जारी किए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने आरपीएफ व जीआरपी को भी फोटो के साथ मैसेज दिया था। SDOP आशीष अरोरा और तखतपुर थाना प्रभारी एसआर साहू के साथ स्पेशल टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को कई लोकेशन में गलत जानकारी भी मिली। पुलिस को छात्राओं के परिजनों ने बताया था कि इनमें एक छात्रा के पास मोबाइल फोन है। पुलिस ने जब नंबर पर ट्राई किया तो वह बंद था। इसके बाद मोबाइल को ट्रेसिंग पर डाला गया। इस दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर दमन दीव का लोकेशन मिला।

इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए सब इंसपेक्टर संजय बरेठ, प्रधान आरक्षक महेश राज, आरक्षक आकाश निषाद, महिला आरक्षक विभा सिंह व दीपक यादव की टीम को दमन- दीव रवाना किया गया। यहां के दमनवाड़ा थाने के कच्ची गांव में तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया। वहीं तीनों छात्राओं को भगा कर ले जाने वाले आरोपी हरिओम पटेल (30) व संजू धुरी (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गलत इरादे से ले गए थे छात्राओं को
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के इरादे ठीक नहीं थे। तखतपुर टीआई एसआर साहू ने बताया कि मोपका निवासी आरोपी संजू धुरी की पहचान एक छात्रा से हुई थी। शादीशुदा होने के बाद भी उसने छात्रा को अपने प्यार में फंसा लिया।  इकसे जरहागांव निवासी हरिओम पटेल से छात्रा की सहेली से दोस्ती कराई। इसके बाद इन लोगों ने घूमने का प्लान बनाया। इनके साथ तीसरी छात्रा भी हो ली। इसके बाद इसके बाद दोनों आरोपी तीनों छात्रओं को डोंगरगढ़ घ़ुमाने ले गए और वहां से ट्रेन से लड़कियों को लेकर दमन दीव चले गए।

Breaking News : पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले में घुसा कोबरा, मची अफरा-तफरी… स्नैक केचर ने किया रेस्क्यू
Big news : चलती ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार की गोली मारकर हत्या…. जांच में जुटी पुलिस
Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई
आयुक्त की फटकार के बाद स्पैरो ने टैक्स वसूली के लिए लगाया कैंप…. शिविर के लिए जारी हुआ शेड्यूल
सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, देर रात दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह अस्पताल में पिछले तीन दिन से भर्ती हैं। पूर्व CM डॉ. रमन सिंह अस्पताल में भर्ती, लंबे समय से थे परेशान, CM बघेल ने फोन पर जाना कुशलक्षेम
Next Article दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डर से 12 घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए, ट्रैक पर पत्थर फेंकने से मचा हड़कंप

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?