ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 180 किलो का फर्जी पुलिस वाला हाइवे पर करता था वसूली, भारी वजन ने डाला मुश्किल में… अब पहुंचा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

180 किलो का फर्जी पुलिस वाला हाइवे पर करता था वसूली, भारी वजन ने डाला मुश्किल में… अब पहुंचा जेल

By Mohan Rao
Published: October 3, 2022
Share
फर्जी पुलिस कर्मी
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। 180 किलो वजनी फर्जी पुलिस कर्मी हाइवे पर वाहन चालकों से वसूली करते पकड़ाया है। खासबात यह है कि फर्जी पुलिस कर्मी की उम्र केवल 23 साल है और वह अपने दो साथियों के साथ बसों व ट्रकों से अवैध वसूली करने लगा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की तो फर्जी पुलिस कर्मी ने पाला बदल दिया और कहने लगा कि उसने वर्दी केवल टोल बचाने के लिए पहनी थी। पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

अगल तरह का यह मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद अंतर्गत टूंडला थाना क्षेत्र का है। फिरोजाबाद पुलिस को लंबे समय से यह सूचना मिल रही थी कि ताज एक्सप्रेस-वे से उतरते ही फिरोजाबाद जनपद में एक पुलिस इंस्पेक्टर वाहनों से अवैध वसूली करता है। शिकायत मिलने के बाद टूंडला पुलिस एक्टिव हुई और फर्जी पुलिस कर्मी की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान एक वैगनआर कार में वर्दी पर थ्री स्टार लगाकर एक शख्स बैठा हुआ मिला।

शख्स का वजन देखकर पुलिस को शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो गुमराह करता रहा और फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। लेकिन अपने वजन के कारण वह फंस गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश यादव निवासी मकान नंबर-320, कड़कड़ मॉडल, साहिबाबाद थाना लिंक गेट जिला गाजियाबाद बताया। उसकी वैगनआर गाड़ी में बड़ा-सा स्टीकर लगा था, रात में अपने साथियों के साथ प्राइवेट बसों, ट्रकों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली किया करता था। आरोपी के खिलाफ टूंडला पुलिस ने धारा 170, 171, 420, 467, 468, 469, 471 के तहत कार्रवाई की है।

भारत की इन जगहों पर सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी….
टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु का शानदार आगाज…. महज आधे घंटे के अंदर जीता पहला मैच… टेनिस में सानिया मिर्जा की जोड़ी पहले दौर में बाहर
राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 34.30 लाख मीटरिक टन से पार
Big News : बीजापुर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में दी सजा
9 लाख 32 हजार की लागत से सेक्टर-1 में होंगे विकास कार्य: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government Job: इस सरकारी बैंक में निकली 346 पदों पर भर्ती, 50 साल के लोग भी कर सकते हैं आवेदन Government Job: इस सरकारी बैंक में निकली 346 पदों पर भर्ती, 50 साल के लोग भी कर सकते हैं आवेदन
Next Article Big News:_ बड़े हमले की साजिश नाकाम, हैदराबाद से लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार Big News:_ बड़े हमले की साजिश नाकाम, हैदराबाद से लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?