ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रेन के टायर ने ली एसईसीएल कर्मी की जान, बेरिंग ठीक करने खोल रहा था टायर तभी हुआ जोरदार धमाका
Share
Notification Show More
Latest News
बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
October 24, 2026
उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
October 24, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
October 23, 2026
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhEntertainment

क्रेन के टायर ने ली एसईसीएल कर्मी की जान, बेरिंग ठीक करने खोल रहा था टायर तभी हुआ जोरदार धमाका

By Mohan Rao Published September 30, 2022
Share
हादसे में गई एसईसीएल कर्मी की जान
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL कर्मी की दर्दनाक घटना से जान चली गई। दीपिका स्थित एसईसीएल के वर्कशॉप में पदस्थ कर्मचारी लालदास खरे क्रेन की बेरिंग खोल रहा था। इस दौरान टायर फट गया जिसका धमाका इतना तेज था कि कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान है। इस घटना में दो कर्मचारी घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार SECL में सीनियर मैकेनिकल फिटर लालदास खरे दीपका वर्कशॉप में पदस्थ था। दीपका विस्तार परियोजना में लगी एक क्रेन खराब हो गई थी। इसकी मरम्मत के लिए गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एसईसीएल के मेंटेनेंस कर्मचारी लालदास खरे (53) को भेजा गया। मौके पर जाकर देखा तो क्रेन की बेयरिंग खराब हो गई थी। लालदास बेयरिंग खोल रहा था इस दौरान एक अन्य कर्मी घनश्याम गभेल व एक ठेका श्रमिक उसका साथ दे रहे थे।

अचानक हुआ टायर ब्लास्ट
मरम्मत के दौरान अचानक टायर में ऐसा ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में आने से लालदास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी कर्मी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धमका ऐसा था कि जैसे कोई बम फटा हो। टायर फटने वाली जगह पर लालदास बेरिंग खोल रहा था इसके कारण वहीं इसकी जद में आया। यह हादसा  दीपका महाप्रबंधक कार्यालय के पास हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लालदास खरे अपनी पत्नी और बेटी के साथ दीपका कॉलोनी क्वार्टर नंबर- MD 420 में रहता था। गुरुवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था और इस हादसे ने घर की खुशियां छीन ली।

You Might Also Like

बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Mohan Rao September 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन सटोरियों पर फिर दुर्ग में बड़ी कार्रवाई, 11 सटोरिए पकड़ाए… लाखों की सट्टापट्टी व कैश बरामद
Next Article Breaking News : कोरबा में ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में फायरिंग से मचा हड़कंप, डिमांड लेटर फेंक कर भागा बाइक सवार… जानें लेटर में क्या थी ऐसी मांग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?