ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी हत्याकांड़ : छोटे भाई के साथ तीन संदिग्ध हिरासत में, हत्या के बाद कैश भी लूट कर ले गए थे संदेही… जल्द होगा खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कुम्हारी हत्याकांड़ : छोटे भाई के साथ तीन संदिग्ध हिरासत में, हत्या के बाद कैश भी लूट कर ले गए थे संदेही… जल्द होगा खुलासा

By Mohan Rao
Published: September 30, 2022
Share
घटना स्थल की जांच के लिए शुक्रवार को भी पहुंची डॉग स्क्वाॅड
SHARE

भिलाई। कुम्हारी के आकोला रोड स्थित ग्राम कपसदा के बाड़ी में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खासबात यह हि आरोपियों में मृतक का छोटा भाई भी शामिल है और पूरी वारदात का मास्टर माइंड भी वही है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है यह पूरी वारदात संपत्ति विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है।

बता दें गुरुवार सुबह कुम्हारी थाना अंतर्गत अकोला रोड ग्राम कपसदा में पुनाराम टंडन की बाड़ी में भोलानाथ यादव उसकी पत्नी नैला यादव सहित दो बच्चे परमद यादव तथा मुक्ता यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्राम देरगा सिंधी कला जिला बालंगीर ओड़ीशा निवासी भोला यादव अपने परिवार के साथ इस बाड़ी में रहता था और बीते 12 वर्षों से यहीं पर काम कर रहा था। उसके दो बच्चे और हैं जो उसके बड़े भाई के साथ थे जो इस हत्याकांड का शिकार होने से बच गए।

घटना की सूचना के बाद गुरुवार को सुबह से ही जिले के तीन थानों की पुलिस व एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जमा किए। घटना की जांच व परिवार के अन्य सदस्यों का बयान लेने के बाद पुलिस को नजदीकी व्यक्ति पर ही शक हुआ। बताया जा रहा है कि भोला यादव के तीन भाई हैं। दो बड़े और एक छोटा भाई है। दो भाई भी अपने परिवार के साथ कुम्हारी में भी इसी तरह बाड़ी में काम करते हैं।

छोटे भाई सहित तीन हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में मृतक भोला यादव के छोटे भाई व उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को आरोपियों ने नदी किनारे शराब पी और उसके बाद हत्या के इरादे से बाड़ी में पहुंचे। यहां पर आवाद देकर गेट खुलवाया। बड़ा भाई भोला यादव ने गेट खोला तो पहले उसकी वहीं पर हत्या कर दी। इसके बाद बाडी में बने घर में पहुंचे और वहां उसकी पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या के बाद घर में रखा कैश लेकर फरार हो गए।

जल्द करेंगे मामले का खुलासा
कुम्हारी के अकोला रोड स्थित बाड़ी में भोला यादव व उसके परिवार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें मृतक का छोटा भाई व उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस को इनके खिलाफ काफी सारे साक्ष्य मिलें हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। संदेहियों के पास से कैश भी बरामद किया गया है। इस हत्याकांड के कुछ और साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
डॉ अभिषेक पल्लव, एसपी दुर्ग

CG Breaking : छात्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिली लाश… मचा हड़कंप
चेम्बर चुनाव: युवा चेम्बर परिवार दीपावली मिलन कार्यक्रम पर ले सकता है एक बड़ा फैसला
CG Breaking : बदमाशों ने देशी शराब दुकान से पार कर दी 34 पेटी शराब, चोरी का तरीका देख पुलिस भी हैरान
बस्तर आर्ट के संरक्षण-संवर्धन में कलागुड़ी उल्लेखनीय : सांसद राहुल गांधी ने सराहा
कर्नाटक में बोले अमित शाह, किसानों की आय दोगुनी करना केंद्र की सबसे बड़ी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BIG NEWS : त्योहारी सीजन में RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर हुई बढ़ोत्तरी… जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर
Next Article CG में शराब की अवैध बिक्री का अनोखा तरीका, शख्स ने कर रखा था ऐसा इंतजाम कि देखकर आबाकरी के अफसर भी हुए हैरान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?