ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्पेशल बच्चों के बीच स्पेशल बन गए एसपी पल्लव, साइन लैंग्वेज में की बात… बच्चों ने पूछे कई सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्पेशल बच्चों के बीच स्पेशल बन गए एसपी पल्लव, साइन लैंग्वेज में की बात… बच्चों ने पूछे कई सवाल

By Mohan Rao
Published: September 27, 2022
Share
प्रयास स्कूल में कार्यक्रम
SHARE

भिलाई। स्पेशल बच्चों पर समाज को दया करने की बजाए अधिकार देने की जरूरत है। इनको मौका मिले तो यह सामान्य बच्चों की तरह बराबरी में काम कर सकते हैं। ऐसे बच्चों के पैरेट्स को अक्सर लगता है कि उनके बच्चों में कमी है,लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि उनमें कोई नहीं, बस उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह बातें दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कही। सुपेला के दक्षिण गंगोत्री स्थित प्रयास श्रवण बाधित स्कूल में विश्व बधिर दिवस पर हुए कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को उन्हें कमजोर समझना चाहिए जो गलत काम करते हैं, बल्कि इन्हें नहीं जो स्पेशल होकर भी सामान्य बच्चों से बेहतर काम कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। जिसका अनुवाद साइन लैग्वेज में शिक्षकों ने किया।

शेयर की दिल की बात
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस मंच से अपने दिल की बात भी शेयर की। उन्होंने कहा कि वे स्पेशल बच्चों के पैरेट्स का दर्द समझ सकते हैं, क्योंकि जब डॉक्टर ने उनके बेटे में भी कमी बताई थी, तब वे भी इसी दौर से गुजरे थे, पर उन्होंने इस कमी को स्वीकार करने की बजाए बच्चे के लिए पांच साल मेहनत की। जिसके बाद उनका बेटा अब सामान्य बच्चों के साथ सामान्य स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

जब छात्रा ने पूछा आप सोते कब हैं..
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव उस वक्त भावुक हो गए जब बधिर बच्चों ने उनसे प्रश्न पूछने की इच्छा जताई। साइन लैग्वेज में छात्रों ने उनसे प्रश्न किए और एसपी डॉ पल्लव ने जब जवाब दिए तो वहां खड़ी उनकी टीचर ने उनके उत्तर का अनुवाद किया। अपने सवालों का जवाब पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान छात्रों ने उनके डॉक्टर से आईपीएस बनने का कारण, टाइम मैनेजमेंट, के साथ ही ही कई सवाल किए। वही एक छात्रा ने पूछा कि रात को देर तक पेट्रोलिगं और दिन भरकाम करने के दौरान वे सोते कब हैं।

रंगारंग प्रस्तुति
स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों ने डांस,ड्रामा की विशेष प्रस्तुति दी। जिसमें बच्चों ने नृत्य एवं ड्रामा भी पेश किया। कार्यक्रम में स्कूल के ट्रस्टी बीनू जैन, नेतराम अग्रवाल, रामभगत अग्रवाल सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी और स्कूल के स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विपिन बंसल ने किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
अब बस से स्कूल जाएंगे पुलिस परिवार के बच्चे… मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
पत्नी को ईडी का नोटिस: तिलमिलाए संजय राउत का पीएम और गृह मंत्री शाह पर निशाना
परीक्षा के दौरान नकल करने पकड़ी गई थी छात्रा, कॉलेज ने लिखवाया माफीनामा, दूसरे दिन फंदे से लटकी मिली लाश
बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस ने महागठबंधन तो लोजपा ने राजग को उलझाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफेद दाढ़ी, बिखरे बालों में दिखे अक्षय, राम सेतु का मच-अवेटेड टीजर हुआ आउट
Next Article परदे में रहने दो के लिए शाहरुख का मलिष्का मेंडोंसा को खास संदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?