ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद और फिल्मों में साथ काम कर सकते हैं रणबीर-आलिया
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
October 25, 2026
आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक
October 25, 2026
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
October 25, 2026
तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद और फिल्मों में साथ काम कर सकते हैं रणबीर-आलिया

By @dmin Published September 25, 2022
Share
SHARE

ब्रह्मास्त्र की कामयाबी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सफलता के रथ पर सवार हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। अब इन दोनों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। ऐसी चर्चा है कि रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद आगामी फिल्मों के लिए हाथ मिला सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद रणबीर और आलिया आगामी फिल्मों में साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि वे भविष्य में एक साथ कई फिल्मों में काम कर सकते हैं। सूत्र ने कहा, रणबीर और आलिया फिर से साथ काम करने का फैसला करने से पहले ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। वे भविष्य में और अधिक फिल्में तलाशने से पहले दर्शकों की फीडबैक प्राप्त करना चाहते थे।

खबरों की मानें तो दोनों को ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले फिल्मों की पेशकश की गई थी, लेकिन दोनों ने मना कर दिया था। कहा जा रहा है कि अब उन्होंने साथ काम करने के विकल्पों को खुला छोड़ दिया है। सूत्र की मानें तो वे रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। ब्रह्मास्त्र की सफलता से यह कपल उत्साहित है। अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिला, तो दोनों फिर बड़े पर्दे पर जुगलबंदी करते दिख सकते हैं। पिछले महीने अपनी फिल्म डार्लिंग्स से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया ने रणबीर के अभिनय से सजी एक फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि उनकी प्रोडक्शन की पहली फिल्म डार्लिंग्स है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए। फिल्म के जरिए रणबीर-आलिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे दिखी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

ब्रह्मास्त्र तीन भागों में दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म के अंत में मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव की घोषणा भी कर दी है। वहीं हाल ही में अयान ने बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा है।

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। वह एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल में भी दिखाई देंगे। आलिया फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म जी ले जरा में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। बैजू बावरा में भी वह नजर आने वाली हैं। वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और तख्त में भी दिखाई देंगी।

You Might Also Like

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक

बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया

तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण

@dmin September 25, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यावरण मित्र मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, कचरा साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
Next Article विधिक माप विज्ञान विभाग का वार्षिक सत्यापन शिविर की हुई शुरुआत…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?