भिलाई। स्मृति नगर में शनिवार रात को एक तेज रफ्तार का कपड़े के शोरूम में घुस गई। इस दौरान शोरूम में संचालक सहित कर्मचारी काम में लगे हुए थे कि अचानक कांच तोड़ते हुए कार शोरूम में घुसी। हादसे में शोरूम का संचालक व कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में स्मृति नगर पुलिस भी मौके पहुंची। इसके बाद शोरूम में घुसी कार को बाहर निकाला गया।
घटना स्मृति नगर चौकी सूर्यामॉल रोड की है। यहां पर नीतू फैशन में उस समय हड़कंप मच जब एक तेज रफ्तार कार शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान शोरूम में एक्का दुक्का ही ग्राहक थे और शोरूम के कर्मचारी भी अंदर की खड़े थे। हादसे में शोरूम संचालक के साथ ही कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कार अनियंत्रित हो गई थी और शोरूम में घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं अभी यह पता नहीं चला है कि कार चालक नशे में था या नॉर्मल।
