ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले सीएम बघेल- भाजपा जिम्मेदार, बिना तैयारी के कर दिया आरक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले सीएम बघेल- भाजपा जिम्मेदार, बिना तैयारी के कर दिया आरक्षण

By @dmin
Published: September 21, 2022
Share
पत्रकारों से चर्चा करते सीएम बघेल
SHARE

रायपुर। आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री तात्कालीन भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से चर्चा में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी तैयारी के आरक्षण बढ़ा दिया था। इसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीएम बघेल यह भी कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

बता दें सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षण पर बड़ा फैसला दिया था। हाईकोर्ट ने राज्य के लोक सेवा आरक्षण अधिनियम को रद्द कर दिया है। इसके कारण अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 32% से घटकर 20% पर पहुंच गया है। वहीं अनुसूचित जाति का आरक्षण 13% से बढ़कर 16% और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14% हो गया है। हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया है।

इधर इस मामले में सीएम बघेल ने बुधवार को बालोद से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना तैयारी के आरक्षण 58% कर दिया था। यह मामला कोर्ट में लंबित था और इस पर फैसला आया है। अभी जो परिस्थितियां बनी है वह सही नहीं है इससे लोगों का नुकसान होगा। सीएम बघेल ने कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रहे हैं और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

रेलबंदी पर भाजपा सांसदों को घेरा
सीएम बघेल ने इस दौरान रेलबंदी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन भाजपा के सांसद इसपर कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के 9 सांसद हैं लेकिन इनमें से एक भी रेल सेवाओं को लेकर आवाज नहीं उठा रहा है। रेलवे द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। जिसके कारण यहां के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने की कृषि विभाग की समीक्षा, कहा- क्लस्टर में कराएं जैविक खेती, सी-मार्ट से सुधरेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी
Shocking news : एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को आग लगाकर किया यह कांड
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डर से 12 घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए, ट्रैक पर पत्थर फेंकने से मचा हड़कंप
पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी 2.92 करोड़ रूपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video: सांसद सरोज ने झाड़ू लगाकर मनाया सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता दूतों का किया सम्मान
Next Article खुर्सीपार में सेवा पंडाल व दुर्गा दरबार में पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज, पार्षद दया सिंह ने दिया निमंत्रण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?