ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपमान का बदला लेने की हत्या: जंगल से दो किमी चलकर आरोपी के घर तक पहुंचा सर्च डॉग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

अपमान का बदला लेने की हत्या: जंगल से दो किमी चलकर आरोपी के घर तक पहुंचा सर्च डॉग

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर (ए)। बिलासपुर में शराब के नशे में दो ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ग्रामीण युवक एक साथ शराब पीने गए थे। गांव लौटने पर युवक ने सबके सामने दूसरे युवक को गाली दी, तब उसने थप्पड़ मारा। लेकिन, इतने में उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपने घर से फावड़ा लेकर आया और अपमान का बदला लेने के लिए युवक को मार डाला। रविवार दोपहर जंगल में युवक की लाश मिलने पर हत्या का पता चला। ग्रामीणों ने युवक के साथ विवाद होते देखा था, तब उस पर ही हत्या करने का शक था। इधर, सर्च डॉग भी जंगल से दो किलोमीटर दूर गांव पहुंचकर युवक के घर में ही घुसा था। यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्रामीण रविवार दोपहर मवेशियों को चराने के लिए चिल्हाटी और गोड़ाडीह के जंगल तरफ गए थे। पास ही सुकुलकारी का गौठान है और उसके पीछे जंगल है। ग्रामीण अपने मवेशियों को चराते हुए गौठान के पीछे जंगल तरफ पहुंच गए। तभी उन्होंने युवक के शव को देखा। शव के आसापास खून के भी निशान थे। इससे घबराए चरवाहों ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। युवक की लाश मिलने की खबर मिलते ही कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां गोड़ाडीह, चिल्हाटी और सुकुलकारी के ग्रामीण पहुंचे थे, जिन्होंने युवक की पहचान चिल्हाटी निवासी सनी केवट (36) के रूप में की। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सनी केंवट मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भोई गांव का रहने वाला था। शादी के बाद पिछले दस साल से वह अपने ससुराल चिल्हाटी में रहता था और रोजी-मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी भी था।

परिजनों ने बताया कि सनी सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया। पुलिस जब गांव वालों से पूछताछ कर रही थी, तब पता चला कि सनी गांव के ही जोहन यादव पिता मान सिंह (32) के साथ सुबह शराब पीने गया था। लौटने के बाद अटल चौक में दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इस दौरान जोहन ने उसकी पिटाई भी की थी। इसलिए पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने जांच के लिए सर्च डॉग भी बुलाया था। सर्च डॉग घटनास्थल जंगल से मृतक के पकड़ों को सूंघकर गांव की तरफ दौड़ते गया। फिर डॉग जोहन यादव के घर तक पहुंच गया। तब तक पुलिस को यह पता नहीं था कि जोहन यादव ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चार-पांच संदेहियों को पकड़कर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान भी सर्च डॉग जोहन को देखकर बार-बार भौंक रहा था।

जोहन यादव पहले हत्या की घटना को अंजाम देने से इंकार करता रहा। सर्च डॉग के पहचान करने और सनी से उसके विवाद होने की बात सामने आई, तब उसने अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि शराब के नशे में सनी उसे गाली दे रहा था। गांव में भी सबके सामने गाली दिया, तब उसे थप्पड़ मारा था। लेकिन, इसके बाद भी वह अपमान का बदला लेने की फिराक में था। इसलिए वह पहले अपने घर गया और तबली लेकर उसकी तलाश करते हुए जंगल पहुंचा। जंगल में सनी मिला, तब उसे पहली बार वार किया, जिस पर वह भागने लगा। उसने दौड़ाकर उसे तबली से मार दिया। फिर तबली को 200 मीटर दूर छिपाकर अपने घर आ गया। पुलिस ने आरोपी जोहन की निशानदेही पर जंगल से तबली को भी बरामद किया है। इस कार्रवाई में टीआई मोहन भारद्वाज के साथ एएसआई सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक पवन सिन्हा, आरक्षक शिव बंजारे, हरिशंकर चंद्रा शामिल रहे।

ईरान से जुड़ रहा है इजरायली दूतावास के बाहर हुए हमले का तार?
बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 110055 करोड़ रुपए परिव्यय की योजना…. 2030 तक भविष्य की जरुरतों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय रेल योजना… पर्यटन वाले रेल मार्गों पर विस्टा डोम एलएचबी रेल कोच को बढ़ावा
विधायक वोरा ने शहर वासियों को दी अक्ति, परशुराम जंयती एवं ईद की बधाई
बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के चुनाव: रतनदास गुप्ता निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, महिलाओं को भी पीटा, विरोध में हाइवे जाम, SDOP ने मांगी माफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: जोगी कांग्रेस का यह हश्र तो तय था
Next Article 2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार एक अक्तूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के नियम, अब पिच से बाहर जाकर गेंद खेली तो नहीं मिलेंगे रन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?