ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: जोगी कांग्रेस का यह हश्र तो तय था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: जोगी कांग्रेस का यह हश्र तो तय था

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) में कोहराम मचा हुआ है. लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह के निष्कासन के बाद एक और विधायक प्रमोद शर्मा भी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मुखर हो गया है. इन विधायकों ने ऐलान कर दिया है कि जेसीसीजे अब खत्म हो चुकी है. यह तो होना ही था. छत्तीसगढ़ में पहली सरकार राज्य गठन की प्रक्रिया का हिस्सा थी. अजीत जोगी इस सरकार के मुख्यमंत्री थे. उनका काम करने का अपना तरीका था. उनके कट्टर समर्थक भी थे और कटु आलोचक भी. छत्तीसगढ़ में हुए पहले चुनाव में भाजपा की सरकार बन गई. इसके बाद के दो और चुनाव भी भाजपा ने ही जीते और कांग्रेस हाशिए पर आ गई. अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अमित जोगी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. 2016 में अजीत जोगी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गांव ठाठापुर में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की घोषणा कर दी. इस पार्टी ने जल्द ही छत्तीसगढ़ का एकमात्र क्षेत्रीय दल होने की मान्यता भी प्राप्त कर ली. नई पार्टी को बसपा और सीपीआई का समर्थन भी मिला. 2018 के विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा पर सिर्फ 7 सीटों पर जीत मिली. इनमें से दो बसपा के खाते में गई. इस चुनाव में छत्तीसगढ़ का नक्शा ही बदल गया. भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने धमाकेदार वापसी की और सभी अन्य दलों को हाशिये पर ला दिया. इसके साथ ही जेसीसीजे अप्रासंगिक चला था. इस बीच अजीत जोगी का भी देहावसान हो गया. वे पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे. उनके निधन के बाद पार्टी की बागडोर अमित जोगी ने हथिया ली. जो दुख कांग्रेसियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को लेकर था, वह जोगी कांग्रेस में भी दोहराया जाने लगा. कहां तो पार्टी रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह या किसी ऐसे ही स्वीकार्य चेहरे तो अध्यक्ष चुनती, अमित जोगी ने इस पद को उत्तराधिकार में ले लिया. जोगी से निर्देश लेना और जोगी पुत्र से आदेश लेने में फर्क तो था ही. पहले मनमुटाव हुआ और फिर दरारें पड़ती चली गईं, सिर्फ छाती फटना शेष रह गया था. वह भी हो गया. वरिष्ठ नेता धर्मजीत का पार्टी से निष्कासन हो गया. अपमानित धर्मजीत ने मोर्चा खोल दिया. भले ही जोगी कांग्रेस ने भारी भरकम टीम की घोषणा कर स्थिति संभालने की कोशिश की पर दिक्कत यह है कि इस टीम में वजनदार लोगों का टोटा है. अगर उत्तराधिकारी ही झेलना है तो राष्ट्रीय कांग्रेस में क्या बुराई है? कम से कम वह घर पर आकर बेइज्जती तो नहीं करेगा. पर किसी पार्टी से टूटकर अलग होने वाले, एक परिपाटी के तहत, अपनी मातृइकाई पर लांछन लगाते हैं. टूटे रिश्तों को क्विक फिक्स से जोड़ो या फेवीक्विक से, निशान तो रह ही जाता है. इसलिए अब इन विधायकों पर भाजपा डोरे डाल रही है. देखें आगे क्या होता है.

जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद
भोले बाबा का आशीर्वाद लेने भिलाई आएंगे विक्रम उसेंडी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी को दया सिंह ने दिया आमंत्रण कार्ड… बारात में शामिल होने का दिया आश्वासन
shreekanchanpath 325 # 08 Sep 2024
IND vs SA: भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया
मुख्यमंत्री ने दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन पानी टंकियों का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्र संघ चुनाव की मांग, ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई छात्रों की झूमा झटकी
Next Article अपमान का बदला लेने की हत्या: जंगल से दो किमी चलकर आरोपी के घर तक पहुंचा सर्च डॉग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?