रायपुर। राजधानी रायपुर की पुरानी बदमाश व लेड़ी डॉन के नाम से मशहूर मोनिका सचदेव के बारे में तो सुना होगा। इन दिनों मोनिका सचदेव जेल में बंद है लेकिन उसके तेवर यहां भी कम नहीं हुए हैं। मोनिका सचदेव साथी बंदियों को तो डराती धमकाती रहती है लेकिन ताजा मामले में मोनिका ने महिला जेल प्रहरी की पिटाई कर दी। पिटाई भी ऐसी कि महिला जेल प्रहरी का एक हाथ फेक्चर हो गया है। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मोनिका सचदेव पर एक और केस दर्ज कर लिया है।
बता दें रायपुर की लेडी डॉन मोनिका पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। इसमें एक नया केस दर्ज हो गया वह भी जेल प्रहरी पर जानलेवा हमले का। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है। महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा ने मोनिका को जेल में दूसरी बंदियों से दादागीरी न करने व अनुशासन में रहने की सलाह दी। यह बात मोनिका को रास नहीं आई और व जेल प्रहरी से भिड गई। यहीं नहीं मोनिका ने जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला भी किय जिसके कारण उसका एक हाथ फ्रेक्चर हो गया।

बताया जा रहा है कि मोनिका ने अन्य कैदियों के सामने जेल प्रहरी माधुरी को बुरी तरह से पीटा। इसकी जानकारी मिलने के बाद दूसरे कर्मी पहुंचे और माधुरी को बचाया। इसके बाद जब माधुरी को डॉक्टर के पास ले गए तो उसका प्लास्टर किया गया। इसके बाद माधुरी ने गंज थाने पहुंचकर मोनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मोनिका के खिलाफ गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक माह पहले हुई थी गिरफ्तार
राजधानी में लेड़ी डॉन से मशहूर मोनिका सचदेव एक माह पहले ही जेल दाखिल हुई थी। बताया जाता है कि पुलिस की हिरासत में रहना इसके लिए शौक के बराबर है और जेल के भीतर व बाहर लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देती है। इसके खिलाफ अवैध काम, गांजे की तस्करी, लोगों को धमकाना, मार-पीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। 2 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस ने मोनिका को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। । गांजे की तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले 9 बदमाशों को पकड़ा था। मोनिका व उसके साथियों के पास लगभग पांच लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया था।