ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनिवर्सिटी में हंगामा : छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल, देररात तक यूनिवर्सिटी में हंगामा… जानें क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यूनिवर्सिटी में हंगामा : छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल, देररात तक यूनिवर्सिटी में हंगामा… जानें क्या है मामला

By @dmin
Published: September 18, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया। घटना पंजाब के मोहाली स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है। शनिवार देर शाम को यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाली छात्राओं ने ही बताया कि उनकी नहाते समय वीडियो बनाई गई और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है। इसकी जानकारी के मिलने के बाद करीब एक छात्रा ने सुसाइड का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने वहीं की एक छात्रा को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम 7:30 से 8 बजे के बीच कुछ छात्राओं ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का आरोप है कि वहीं की एक छात्रा ने नहाते समय उनका वीडियो बनाया और अपने एक दोस्त को भेज दिया। उसके दोस्त ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद एक छात्रा ने सुसाइड करने की भी कोशिश की है, हालांकि पुलिस ने इसी पुष्टि नहीं की है। हंगामे के बाद पुलिस ने छात्रा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

I humbly request all the students of Chandigarh University to remain calm, no one guilty will be spared.

It’s a very sensitive matter & relates to dignity of our sisters & daughters.

We all including media should be very very cautious,it is also test of ours now as a society.

— Harjot Singh Bains (@harjotbains) September 18, 2022

देर रात तक जारी रहा हंगामा
इसके विरोध में यूनिवर्सिटी में देर रात तक हंगामा जारी रहा। सूचना मिलने के बाद मोहाली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट 66A और 67A के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं इस मामले में यूनिर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक छात्रा इस घटना से आहत होकर बेहोश हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिक्षामंत्री ने की शांति की अपील
मोहाली की इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में हंगामे के बीच पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्राओं से शांति की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों से अपील करता हूं कि शांत रहें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ये एक संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों से संबंधित है और हमें बहुत सतर्क रहना चाहिए। एक समाज के रूप में यह हमारी भी परीक्षा है।

Pahalgam Terror Attack: सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ताओं को फटकार, कहा-क्या आप सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना चाहते हैं?
कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निरंतर हो रहा सैनिटाइजिंग…. घर, सार्वजनिक क्षेत्र व आवाजाही वाले स्थानों को प्रतिदिन किया जा रहा सेनेटाइज
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम की आरती उतारकर मांगा आशीर्वाद : राम वनगमन पर्यटन परिपथ पुस्तिका का किया विमोचन
उदयपुर हत्याकांड पर बोले सचिन पायलट, आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए ऐसी सजा मिले, जो देश में बने मिसाल
नौतनवा एक्सप्रेस के तत्काल टिकट में कमीशनखोरी, मरोदा स्टेशन का हेड क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अग्रसेन जयंती समारोह की सजावट के लिए गुब्बारे फुला रहा था शख्स, अचानक हुआ ब्लास्ट और शरीर से अलग हाे गया एक पैर
Next Article सड़क पर उतरे दुर्ग एसपी, सीट बेल्ट को लेकर दिखे सख्त… 500 से अधिक वाहन चालकों की ली क्लास

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?