ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सी-मार्ट: एक ही छत के नीचे किफायती दर पर मिल रहा है स्थानीय उत्पाद का सामान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सी-मार्ट: एक ही छत के नीचे किफायती दर पर मिल रहा है स्थानीय उत्पाद का सामान

By @dmin
Published: September 14, 2022
Share
SHARE

बेमेतरा l सी-मार्ट (छत्तीसगढ़-मार्ट) यानी की एक ऐसा बाजार जहां पर सभी प्रोड्क्टस एक ही छत के नीचे मिलने लगे हैं और यह उत्पाद किसी बड़े दुकानदार से नहीं बल्कि उन महिलाओं, शिल्पिकार, बुनकर, दस्तकर और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योग से खरीदे जाएंगे जो गांव में तैयार किये जाते हैं। यह वह महिलाएं, संस्था हैं जो गांव में रहते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही है। सी-मार्ट का संचालन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। सी-मार्ट स्टोर में महिला समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के हर्बल साबुन, आचार, मसाले, मुर्रा, दोना-पत्तल, काजु, विभिन्न प्रकार के शर्बत, देवभोग के डेयरी प्रोडक्ट, कोरिया की हर्बल चाय, लेमन ग्रास चाय, विभिन्न ऑइल से लेकर डिशवॉशर, टायलेट फ्लोर क्लीनर, मशरूम पाउडर, शहद, तेल-गुड़, देसी चना, लाल चॉवल विक्रय किया जा रहा है। सी-मार्ट द्वारा अब तक 16.80 लाख रुपये की समाग्री का विक्रय किया गया। जिसमें महिला स्व-सहायता समूह को 5.20 लाख की आमदनी हुई।

प्रदेश के कृषि मंत्री ने इस साल मई माह में जिले का पहला सी-मार्ट का लोकार्पण किया। यह सी-मार्ट बेमेतरा के हृदय स्थल डीईओ ऑफिस के पास संचालित है। जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीण कामकाजी महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ही जिले में सी-मार्ट बनने से अब एक ही छत के नीचे राशन सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद बाजार से किफायती दरों पर उपलब्ध हो रहे हैं।

सी-मार्ट मील का पत्थर साबित

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने सी-मार्ट मील का पत्थर साबित हो रहा है। वर्तमान में अलग-अलग समूह की महिलाओं द्वारा गांवों में उत्पाद तैयार किये जाते हैं, जिन्हें हाट बाजार एवं आसपास के दुकानदारों को बेचकर मुनाफा कमाती हैं, लेकिन सी-मार्ट के खुलने से इन ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद को शहरों में आसानी से बेच सकेंगे और शहरों के अन्य दुकानदार भी यहां से सामान खरीद सकेंगे।
महिला समूहों को मिलेगी नई पहचान-पारंपरिक उत्पादकों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रेडिंग एवं मार्केटिंग के बारे में विस्तार से महिला स्व सहायता समूहों को अवगत कराया जा रहा है। जिसके बारे में विभिन्न विभागों के समन्वय करते हुए उन्हें सिखाया जाएगा। इससे स्व सहायता समूहों की महिलाओं को नई पहचान मिलेगी और उनका गांव से निकलकर उत्पाद शहरों में आसानी से बिक सकेगा।

9 लाख 32 हजार की लागत से सेक्टर-1 में होंगे विकास कार्य: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 49 नए मरीजों की पुष्टि, 63 मरीजों को किया डिस्चार्ज
विश्व पर्यावरण दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम ने पारिस्थितिक संरक्षण के लिए आईओआरए के साथ भागीदारी की
Big Breaking: चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाए 11 नए अध्यक्ष
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आज से आगाज, डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा उद्घटन मैच… मुंबई व गुजरात के बीच मुकाबला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरटीओ और पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ एक्सीडेंट ऑडिट करने पहुंचे एसपी
Next Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office गणपति विसर्जन के वक्त फोड़ा पटाखा और कपडे़ की दुकान जलकर हो गई स्वाहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?