ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाईल दुकान में हुई थी नकबजनी, सीसीटीवी से मिला क्लू, 4 आरोपी गिरफ्तार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मोबाईल दुकान में हुई थी नकबजनी, सीसीटीवी से मिला क्लू, 4 आरोपी गिरफ्तार…

By @dmin
Published: September 14, 2022
Share
SHARE

भिलाई। ग्राम तर्रा के मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात के बाद पाटन पुलिस ने ही चारों आरोपियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। प्रार्थी त्रिभुवन लाल साहू निवासी ग्राम तर्रा ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12.अगस्त को चंद्राकर कॉम्पलेक्स ग्राम तर्रा में स्थित अपनी मोबाईल दुकान को बंद कर रात में घर चला गया था। 13 अगस्त की सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान के शटर को साईड टूटा हुआ था और दुकान से विभिन्न कंपनियों के 17 नग मोबाईल फोन, 5 नग स्पीकर व 3 हजार रुपए चोरी हो गए। रिपोर्ट पर थाना पाटन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव शीघ्र पतासाजी करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत कुमार साहू ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन) देवांष सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक नसर सिद्विकी के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक राजकुमार लहरे के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पतासाजी की और आरोपियों को खोज निकाला। उनके पास से 3 लाख 20 हजार रुपए का सामान भी जप्त किया गया।

Contents
  • ऐसे हुई पहचान
  • इनकी भूमिका खास

ऐसे हुई पहचान

सीसीटीवी कैमरा को देखने के बाद 2 संदेहियों के फुटेज प्राप्त हुए थे,जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से फुटेज को वायरल किया गया। जिसके बाद आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी शेखर ठाकुर उर्फ सोनू एवं रिकास निहाल के रूप में हुई। टीम नेा आरोपियों की उपस्थिति के आधार पर आमापारा रायपुर में घेराबंदी कर उक्त दोनो आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर घटना के संबंध में अपने दोस्त योगेष निर्मलकर एवं राहुल ठाकुर निवासी ग्राम लोहरसी के साथ मिलकर चारो आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वह घटना दिनांक को लोहरसी राहुल ठाकुर के घर पर आये थे उसी दौरान लोहरसी निवासी राहुल ठाकुर ने बताया कि लोहरसी बाजार में श्री राम मोबाईल की दुकान है जिसके बाद चारों ने श्रीराम मोबाईल दुकान में चोरी की योजना बनाकर घर से सब्बल ,राड लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रकरण में चोरी की गई चीजों को आपस में बाट भी लिया। जिसे आरोपियों से जप्त किया गया।

इनकी भूमिका खास

इस मामले को सुलझाने में थाना पाटन उप निरीक्षक आर.एस.जूर्री प्र.आर.अनिल शुक्ला, प्र.आर.प्रहलाद सिंह सिरमौंर, आरक्षक तुषार वर्मा, दिलेष्वर पठारे,म.आर.राजेश्वरी एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर, प्र.आर.रोमन लाल सोनवानी, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक संतोष गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चंद्रा, जुगनु सिंह, विक्रान्त कुमार, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव, अश्विनी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल : बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वालों के पुनर्वास लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री बाल उदय योजना
वज्रपात पर सभी जिलों को निर्देश जारी, सीएम साय ने कहा- बचाव के उपाय लोगों को समझाएं
सर्दियों में बालों की बेहतर देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
सियान जतन क्लिनिक का आयोजन कल, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का होगा नि:शुल्क ईलाज
छत्तीसगढ़ की झांकी ने नेशनल-मीडिया का दिल जीता, परेड से पहले नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में हुआ प्रेस-रिव्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस जगह पर पिंडदान करने से पितरों को मिलती है नर्क से मुक्ति, भटकती प्रेत आत्माएं होती है संतुष्ट
Next Article Video: दुर्ग जिले में पहली बार होगा ओलंपिक खेल महोत्सव, जिलेभर से जुटेंगे तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?