ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू,मलेरिया रोकथाम के लिए विधायक वोरा व महापौर ने किया लोगों को जागरूक: विधायक वोरा ने कहा-टेमीफॉस से खत्म हो जाता है मच्छर का लार्वा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedOther

डेंगू,मलेरिया रोकथाम के लिए विधायक वोरा व महापौर ने किया लोगों को जागरूक: विधायक वोरा ने कहा-टेमीफॉस से खत्म हो जाता है मच्छर का लार्वा

By @dmin Published June 16, 2021
Share
MLA Vora and Mayor made people aware for dengue, malaria prevention
MLA Vora and Mayor made people aware for dengue, malaria prevention
SHARE

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज से शहर के वार्डो में डेंगू, मलेरिया से बचाव के उपाय क तहत् वार्डो में टेमीफॉस दवाई का वितरण और कूलरों की जांच कार्य प्रारंभ किया गया । कार्य की शुरुआत आज विधायक अरुण वोरा जी एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने रायपुर नाका वार्ड से प्रारंभ किये । उन्होंने स्वयं वार्ड निवासियों के घरों में जाकर दवाई का वितरण कर इसके लिए जागरुक किये। निगम दुर्ग ने आज शहर में करीब 500 घरों में टेमीफॉस दवाई शीशी का वितरण किया । वहीं 100 से अधिक घरों के कूलरों की जांच कर उसमें दवाई का छिड़काव किया । इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, सीएमओ डॉ0 डीएसीएस बंजारे, पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, श्रीमती कविता तांडी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एल्डरमेन राजेश शर्मा, विकास यादव के अलावा अन्य मौजूद थे ।
इस अवसर पर विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने वार्ड निवासियों से कहा कि जान है तो जहाून है। जब हम स्वस्थ रहेगें तो हमारा शहर भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए आज हम रायपुर नाका वार्ड से डेंगू, मलेरिया बीमारी से बचाव के दवाई वितरण की शुरुआत किये है। उन्होंने कहा आपको दी जा रही टेमीफॅास दवाई का दो ढक्कन कूलर में, गड्डे, बर्तन आदि में रुके पानी में डालें, दो दिनों बाद कूलर साफ कर देवें । उन्होंने कहा डेंगू, मलेरिया मच्छर साफ पानी में ही लार्वा छोड़ता है जो इस दवाई से मर जाते हैं ।
विधायक, महापौर के निर्देश पर अभियान हुआ प्रारंभ
विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त हरेश मंडावी को निर्देशित कर कहा है कि शहर में बारिश के समय जलजनित बीमारियों एवं डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु में अभियान चलायें। इस संबंध में आयुक्त मंडावी ने अधिकारियों की बैठक लेकर पूरे शहर के वार्ड में टेमीफॉस की दवाई प्रत्येक घरों में नि:शुल्क वितरण करने निर्देश दिये थे। उन्होंने जिला मलेरिया विभाग, स्टेट कंस्लटेंट विज्ञान शास्त्री, निगम स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्पष्ट रुप से कहा है कि डेंगू, मलेरिया जैसे जान लेवा बीमारी अपना पांव पसारे उसके पहले ही बचाव के लिए योजना बनाकर कार्य प्रारंभ करें । बैठक में जिला मेडिकल आफिसर डी.सी.बी.एस बंजारे एवं जिला मलेरिया अधिकारी, स्टेट कंल्सटेंट री सुबोध शर्मा, विज्ञान शास्त्री छग एवं रितिका सोनवानी जिला कंस्लटेंट, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एवं स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा एवं अन्य उपस्थित थे ।
डेंगू, मलेरिया के लिए निगम चलायेगा निरंतर अभियान
आयुक्त द्वारा अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि नगर निगम दुर्ग में दो माह अभियान चलाकर वार्डो के प्रत्येक घरों के लगे कूलरों की जांच करें । निगम के स्वच्छता निरीक्षक और वार्डो के सुपरवाईजर, कर्मचारी इस बात का ध्यान रखेंगें कि किसी भी घर के कूलर में अधिक दिनों तक पानी जमा न रहे। इसके लिए वे वार्डो में आज से ही निवासियों के कूलरों की जांच प्रारंभ कर दिये हैं। इसके अलावा वार्ड मोहल्ले के नालियों में मच्छर उन्मूलन के तहत् जला आईल का छिड़काव करें। साथ ही टेमीफॉस दवाई का छिड़काव और फागिंग मशीन से धुॅआ कर बचाव का उपाय किया जावे। उन्होंने विशेष रुप से प्रति शनिवार और रविवार को वार्डो के घरों में कूलरों में पानी की जांच करने निर्देश दिये हैं।
डेंगू, मलेरिया वायरस से बचाव के संबंध में दी जानकारी
डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए विभाग अधिकारी, एवं विज्ञान शास्त्री ने वार्ड निवासियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया बचाव के लिए मलेरिया विभाग और नगर निगम टीम संयुक्त रुप से प्रत्येक वार्डो में भ्रमण कर दवाई का वितरण करेगें, दवाई का छिड़काव और कूलरों में दवाई डालने का कार्य करेगें। डेंगू के लक्षण की जानकारी देते हुये बताया कि अचनाक तेज बुखार के साथ सिर में दर्द, मांस पेशियां तथा जोड़ों में दर्द, आंखों के पीदे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, गंभीर मामलों में नाक, मुंह मसूड़ों से खून आना त्वाचा में चकते आना आदि लक्षण दिखायी देते हैं। डेंगू फैलाने वाला एडीस एजप्टाई मच्छर घर में रुके साफ पानी में पनपता है । कूलर में रुके पानी, पानी टंकियों में, टायर, पक्षियों के लिए रखे गये पानी में मच्छर का लार्वा पैदा होता है। डेंगू मच्छर से बचाव के लिए पानी से भरे हुये बर्तनों व टंकियों को ढंक कर रखें। कूलर को खाली करके सूखा दें। मच्छर दिन के समय काटती है ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढंकें रहे। मच्छर दानी नियमित इस्तेमाल करें । डेंगू के मरीज का प्लेटलेट्स कम होने लगता है डाक्टर की सलाह लें। डेंगू मरीज को अधिक मात्रा में पानी ओआरएस व तरल पदार्थ पीने दिया जाना चाहिए।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

@dmin June 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Vora and Mayor made people aware for dengue, malaria prevention डेंगू,मलेरिया रोकथाम के लिए विधायक वोरा व महापौर ने किया लोगों को जागरूक: विधायक वोरा ने कहा-टेमीफॉस से खत्म हो जाता है मच्छर का लार्वा
Next Article The commissioner was furious after seeing the quality drain गुणवत्ताहीन नाली देख भड़के आयुक्त… तोड़कर पुन: बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?