ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन ने दिए 5 करोड़ रुपए…. जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगी थी राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन ने दिए 5 करोड़ रुपए…. जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगी थी राशि

By @dmin
Published: March 24, 2021
Share
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के विकास के लिए महापौर देवेंद्र यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। शासन को स्टीमेंट बनाकर भेज रहे हैं साथ ही शासन से विकास कार्यों के लिए लोगों की सुविधाओं के लिए राशि भी पास करा रहे हैं।
महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक बार फिर भिलाई की जनता को बड़ी सौगात देने वाले है। इसी तैयारी कर ली गई है। इस बार महापौर ने शासन से 5 करोड़ की राशि विभिन्न विकास कार्यो के लिए स्वीकृत कराए हैं। विधायक देवेंद्र यादव की मांग पर शासन ने करीब 5 करोड़ स्वीकृत दे दी है और अब स्वीकृति मिलने के साथ ही जल्द ही विकास कार्यों को शुरू करने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर दिए है। ताकि जनता की मांग जल्द से जल्द पूरा हो सकते और और समस्याएं दूर हो। साथ ही विधायक व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल सहित नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया का दिल से आभार जताया है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार हमेशा जनता के हित और विकास के लिए काम करते आई है और आगे भी करती रहेगी। सीएम भूपेश बघेल और मंत्री मंडल विकास कार्यों के स्वीकृति दे दिए हैं। इसके लिए उनका दिल से आभार है।
वार्ड 37 सोनिया गांधी नगर नहर किनारे में महिलाओं के लिए अलग से सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। 16 लाख की लागत से शौचालय बनाया जाएगा। जहां अच्छी सुविधा होगी। वार्ड की महिलाओं सुविधाओं के लिए यह पहल की गई है। इसके अलावा 15 लाख की लागत सेे वार्ड 28 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वर्षों पूरानी यह शिक्षा का मंदिर अब जर्जर होने लगा है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेस्ट सुविधा देने मेयर देवेंद्र यादव ने पहल की है।
1 करोड़ 29 लाख 14 हजार की लागत से स्कूलों का होगा जीर्णोंद्धार
सरकारी स्कूल जो लंबे समय से संचालित है। जिनके भवन जर्जर हो गए है। उन सभी स्कूलों के भवनों के संधारण जीर्णोद्धार के लिए महापौर ने बेहतर कदम उठाया है। 1 करोड़ 29 लाख 14 हजार की लागत से विभिन्न स्कूलों का जीर्णोद्धार और नए कमरे का निर्माण किया जाएगा। इसमें वार्ड 28 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला शंकर नगर छावनी का जीर्णोंद्धार 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड 29 बापू नगर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्ण माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार 13.70 लाख की लागत से होगा। वार्ड 31 शासकीय पूर्ण माध्यम शाला में अतिरिक्त कमरा निर्माण 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 32 शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में 5 अतिरिक्त कमरे 13.70 लाख की लागत से बनाएं जाएंगे। इसके अलावा वार्ड 35 शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 37 सुभाष नगर शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला जीर्णोद्धार कार्य 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 4 प्रियदर्शनी परिसर पूर्व ब्लाक नंबर 5 एवं 7 के बीच उद्यान 19.54 लाख की लागत से बनाई जाएगी।
इन वार्ड के लोगों को मिलेगा 3 करोड़ की सौगात
भिलाई निगम क्षेत्र के 8 वार्डों में रहने वाले लोगों को भिलाई नगर विधायक व महापौर 3 करोड़ के विकास कार्य की सौगात देने वाले है। वार्ड 28 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब के पास गार्डन विकास कार्य 50 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 30 कृष्णा नगर पार्क का विकास कार्य 25 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 32 दीनदयाल पुरम गाड्रन का विकास कार्य 25 लाख की लागत से होगा। वार्ड 35 तल्हानाला के पास गार्डन निर्माण कार्य 40 लाख की लागत से किया जाएगा। 50 लाख की लागत से वार्ड 36 गौतम नगर में उद्यान विकास कार्य किया जाएगा। वार्ड 37 में सीएसईबी पावर स्टेशन के पास गार्डन निर्माण कार्य 30लाख की लागत से होगा। वार्ड 38 पं. दीनदयाल स्टेडियम के बाजू रिक्त भूमि का सौंदर्यीकरण कार्य 45 लाख की लागत से होगा और जोन 4 वार्ड 35 में स्थित बाबा बालकनाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

इलेक्शन कमीशन ने सरल किए नियम, मतदाता अब ले जा सकेंगे मोबाइल, केन्द्र के पास जमा करने की मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ में अब तक 549.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई….. पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन
कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश, पराली से हरित ईंधन बनाने का प्लान, बेंगलुरु में सीएम साय ने की निवेश पर चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन ने दिए 5 करोड़ रुपए…. जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगी थी राशि
Next Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent कोरोना: देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर…. केन्द्र ने राज्यों को दिए सख्ती के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?