ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम भिलाई का विशेष स्वच्छता अभियान, इस अभियान से जुड़ रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

निगम भिलाई का विशेष स्वच्छता अभियान, इस अभियान से जुड़ रहे लोग

By @dmin
Published: December 11, 2019
Share
SHARE

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम भिलाई के वार्डों में विशेष रूप से सफाई की जा रही है जिसमें डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, रोड की सफाई, नाली की सफाई, शौचालय की सफाई, मैदानों की सफाई, झाड़ियों की कटिंग आदि सम्मिलित है! नगर पालिक निगम भिलाई स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रतियोगिता में शहर को नंबर वन बनाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नागरिकों की भी भूमिका अहम होती है! स्वच्छता के इस अभियान से कई लोग, समूह आदि इससे जुड़ते जा रहे हैं!
नाली की सफाई- नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां पर भी नाली मे कचरा फसने की शिकायत आती है सफाई की टीम त्वरित रूप से कचरा को निकालने का कार्य करती है! इसके साथ ही कई स्थलों पर नाली की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है! जोन क्रमांक 3 में सुंदर नगर मिश्रा गली से चौधरी मोहल्ला तक 300 मीटर नाली की सफाई, विजयनगर लखन किराना स्टोर के पास से 300 मीटर नाली की सफाई शांति पारा उदय स्कूल के पीछे से 250 मीटर नाली की सफाई वार्ड क्रमांक 23 संत रविदास नगर मोची मोहल्ला के समीप 300 मीटर नाली की सफाई की जा चुकी है!
जीवीपी पॉइंट का विलोपन- निगम भिलाई क्षेत्र में जहां पर भी पहले कचरा एकत्रित कर दिया जाता था उन स्थलों पर से कचरा को हटाने का कार्य जारी है अधिकतम ऐसे जगहों से कचरा मुक्त किया जा चुका है तथा उन जगहों पर पुनः कोई कचरा ना डालें इसके लिए चूना, ब्लीचिंग, रंगोली, पौधों का उपयोग किया जा रहा है! बैकुंठ धाम, प्रज्ञा हॉस्पिटल रोड, स्लाटर हाउस के समीप, गणेश मंदिर रोड, इत्यादि विभिन्न जगहों से जीवीपी समाप्त किया जा चुका है!
स्वच्छता अभियान से जुड़ रहे लोग- निगम भिलाई के स्वच्छता अभियान से अब लोग जुड़ने लगे हैं, कुछ समूह एवं संस्था आदि के द्वारा स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता दौड़, स्वच्छता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता आदि कार्य सम्मिलित है!
सफाई वाहन हो रहे हैं दुरुस्त- स्वच्छता अभियान में स्वच्छता के कार्य में लगे हुए वाहनों की भी अहम भूमिका होती है! आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्वच्छता में संलग्न संधारण योग्य वाहनों का पूर्ण रूप से उपयोग करने के निर्देश भी दिए हैं! निगम के जेसीबी को भी दुरुस्त किया जा रहा है! हैंड ट्रॉली, रिक्शा, एप्पे, टिप्पर, डंपर, ट्रैक्टर जैसे वाहनों को सफाई कार्य में संलग्न किया गया है!
निगम के वार्डों मे सफाई कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त- निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आयुक्त श्री रघुवंशी ने वादों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं यह नोडल अधिकारी प्रतिदिन प्रातः निर्धारित वार्ड का भ्रमण कर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, ओडी स्पॉट, सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर बेहतर करने निर्देशित कर रहे हैं!
चौक-चौराहों की सफाई- चौक चौराहों की भी विशेष रूप से सफाई नियमित रूप से की जा रही है! रास्ते के किनारे उगी हुई झाड़ियों को भी साफ किया जा रहा है! प्रतिमाओं की पानी से धुलाई की जा रही है!
सी एंड डी वेस्ट का सदुपयोग- निर्माण एवं विध्वंस से निकले हुए कचरे को हटाकर इसका सदुपयोग किया जा रहा है जहां पर सड़कों में गड्ढे भरने की आवश्यकता होती है उन जगहों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है इसके साथ ही इस प्रकार के कचरे से रोड डिवाइडर, मैनहोल चेंबर, ईट भी बनाया जा चुका है डिवाइडर का इस्तेमाल ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए किया जा रहा है!
डोर टू डोर कलेक्शन- डोर टू डोर कलेक्शन पर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है सफाई कार्य में संलग्न रिक्शा वालों के द्वारा सूखा कचरा, गीला कचरा पृथक पृथक एकत्रित किया जा रहा है जिसके लिए नीला डब्बा एवं हरा डब्बा निर्धारित किया गया है एवं लोगों से भी इसके लिए अपील की जा रही है!
रात्रि कालीन सफाई एवं सड़कों की सफाई- बाजार वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई नियमित रूप से की जा रही है इसके साथ ही सड़कों के किनारों से जमने वाले धूल को हटाया जा रहा है, डिवाइडर की धुलाई कर पेंटिंग भी की जा रही है!
गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई- गंदगी फैलाने वालों, प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन, डिस्पोजल आदि विक्रय करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ता की टीम का गठन किया गया है यह टीम लगातार गंदगी पसारने वालों पर समझाइश देते हुए जुर्माने की कार्रवाई कर रही है!
स्वच्छता के लिए प्रचार-प्रसार स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम द्वारा लगातार अपील किया जा रहा है इसके साथ ही आईईसी तथा स्वच्छता के वाहनों में स्वच्छता के संदेश वाले गाने चलाए जा रहे है, जिससे लोगों में जागरूकता आ रही है! स्वच्छता के लिए हाल ही में निगम द्वारा एक वीडियो भी तैयार किया गया है जोकि छोड़ो पन्नी पकड़ो थैला पर आधारित है!
महापौर देवेंद्र यादव की सफाई पर विशेष नजर- निगम भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव सफाई की विशेष बैठक लेकर कई बार स्वच्छता कर्मचारियों को निर्देश दे चुके हैं एवं सफाई व्यवस्था बेहतर करने क्षेत्रों का सतत भ्रमण करते हैं!
निगम आयुक्त का गली मोहल्लों में सघन निरीक्षण निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी गली,मोहल्ले का सघन निरीक्षण किया जाता है, सफाई कर्मचारियों के द्वारा की जा रही सफाई एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश के दिए जा रहे हैं!
सफाई के लिए लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है पूछा जा रहा है कि सफाई कब हुई थी, सफाई कर्मचारी आते हैं या नहीं! लोगों के द्वारा प्राप्त जवाबों के आधार पर सफाई को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है!
जोन में सफाई के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी की गई तय, वार्डों के लिए रोडमैप भी तैयार- जोन क्रमांक 2 मे जोन आयुक्त के द्वारा पूरे 11 वार्डों के लिए रोड मैप प्लान वार्ड वार तैयार किया गया है इस प्लान के अनुसार वार्डों में स्वच्छता संबंधित वार्ड की प्रत्येक सड़क गली मोहल्ला तथा नालियों की सफाई चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया है सभी कर्मचारियों के नंबर, जीवीपी की जानकारी, उपस्थिति स्थल, वार्ड की सीमा, स्कूल आवासीय,व्यवसायिक संख्या की जानकारी शामिल की गई है तथा इस रोड मैप में प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत रूप से ड्यूटी निर्धारित की गई है!
आवश्यक सुविधाओं से लैस शौचालय- निगम भिलाई के अंतर्गत शौचालय की नियमित सफाई की जा रही है, साथ ही पानी की व्यवस्था, दरवाजा, विद्युत व्यवस्था, वेंडिंग मशीन, इंसीनरेटर यूनिट, दर्पण, साबुन, तोलिया, दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर कमोड आदि की व्यवस्था शौचालयों में की गई है! शौचालय की देखरेख के लिए केयरटेकर भी मौजूद रहते हैं!
संलग्न फोटो
जनसंपर्क अधिकारी

Breaking News : भिलाई में बड़ा हादसा, कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत… चालक ने किया सरेंडर
खरीफ फसल की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी प्रदेश में चलाया जाएगा रोका-छेका अभियान… कृषि विभाग ने जारी किया निर्देश
Breaking News : छत्तीसगढ में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान…. कटघोरा में लीथियम भंडार की पुष्टि
टूलकिट मामला: थाने के बाहर धरने पर बैठे रमन सिंह, बोले-कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रचना बंद करे
Breaking News : दुर्ग में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम भिलाई का विशेष स्वच्छता अभियान, इस अभियान से जुड़ रहे लोग
Next Article संसद पर हमले की 18वीं बरसी पर राष्ट्रपति, पीएम व अन्य ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?