ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण…. गोबर से निर्मित सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण…. गोबर से निर्मित सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन

By @dmin
Published: January 4, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel inspected Mahora Gauthan…. Worshiped by offering flowers on the idol of cow dung Saraswati
Chief Minister Bhupesh Baghel inspected Mahora Gauthan…. Worshiped by offering flowers on the idol of cow dung Saraswati
SHARE

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बघेल ने गौमाता को अपने हाथों से चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, जिला पंचायत कोरबा की सदस्य प्रीति कंवर, पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष संतोषी पेन्द्रो सहित जनप्रतिनिधि, किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान परिसर में महिला समूहों द्वारा सजाए गये मण्डपों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा की और उनके अनुरोध पर गौठान में आजीविका के अन्य साधन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। लगभग 26 लाख रुपए की लागत से बने इस गौठान में चारा, पानी, शेड, उपचार सहित मवेशियों के संरक्षण की उत्तम व्यवस्था है। गौठान में लगभग 375 मवेशियों को रखा गया है। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान के लिए 7 एकड़ में लगाए गए चारागाह एवं बाड़ी का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान हरे कृष्णा स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि गौठान में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 180 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर 165 क्विंटल खाद विक्रय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समूह के सदस्यों द्वारा आजीविका संवर्धन के लिए 5 सिलाई मशीन की मांग पर सहमति प्रदान की। साथ ही इस अवसर पर कोसा धागाकरण कार्य से जुड़े पूजा स्व सहायता समूह को 10 हजार 150 रुपए का चेक भी प्रदान किया । इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीण श्री हीरासाय ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने पिछले 4 महीने में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर लगभग 13 हजार रुपये का आय प्राप्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम गरीबों के लिए यह कल्याणकारी योजना है।
पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा करते हुए बताया कि लगभग 300 मुर्गियां पाली गयी हैं और कलिंगा ब्रॉउन प्रजाति की 30 देशी मुर्गियां भी रखी गयी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा अंडे का मूल्य पूछे जाने पर सदस्यों ने बताया कि प्रति नग 10 रुपये की दर से अंडे विक्रय किये जा रहे हैं। श्री बघेल ने अन्डे के उत्पादन में वृद्धि कर जिले के आंगनबाड़ी में आपूर्ति करने की बात कही जिससे कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में शासन को सहायता मिल सके।
गौठान परिसर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को हर्बल वनौषधि की टोकरी भेंट करते हुए बताया कि समूह द्वारा 18 प्रकार की लाइसेंस युक्त वनौषधि बनाई जाती है जिनमें त्रिफला, मधुमेह नाशक, हर्बल कॉफी जैसे उत्पाद शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वहां उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक वनोपजों का प्रसंस्करण कर मूल्य संवर्धन की बात कही जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं के आय में वृद्धि हो सके। महिलाओं द्वारा गौठान में निर्मित गोबर के दिये तथा गणेश जी की प्रतिमा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री किरण कौशल, एसपी श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, वन विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में पैरामेडिकल टेक्निशियन कोर्स के सफल छात्र-छात्राओं को मिला सर्टिफिकेट
पुलिस के साये में मीका के शो की शूटिंग, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जान का खतरा
WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, अब डेट के साथ सर्च सकेंगे पुराने मैसेज… जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार
राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा गांधी गोडसे एक युद्ध से करेंगी डेब्यू…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Chief Minister inaugurated e-ethical resorts of Kudar, Sodha Dadar and Dhankul: said… .. tribal culture, art and rural environment will be seen in the resort बिहार में नौ महीने बाद फिर से खुले सभी स्कूल-कॉलेज, मास्क सबके लिए अनिवार्य
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inspected Mahora Gauthan…. Worshiped by offering flowers on the idol of cow dung Saraswati मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण…. गोबर से निर्मित सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?