ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दशक के करियर में अक्षय ने किया इतने फिल्मों में काम…
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

तीन दशक के करियर में अक्षय ने किया इतने फिल्मों में काम…

By @dmin Published September 9, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी अदाकारी और फिटनेस के दम पर लाखों का दिल जीतने वाले अक्षय कुमार को इस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन एक दौर था जब उन्हें हिट फिल्मों की गारंटी माना जाता था। साल 1991 में बॉलीवुड में फिल्म ‘सौगंध से डेब्यू करने वाले अक्षय को उस समय जरा अंदाजा नहीं होगा कि वह आगे चलकर लाखों-करोड़ों लोगों के पसंदीदा सितारों में शुमार होंगे। अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में अक्षय ने बॉलीवुड को लगभग 136 फिल्मों से नवाजा है, जिनमें से कुछ टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्ट रहीं, तो कई हिट का तमगा पाने के लिए तरसती रहीं। लेकिन अक्षय हमेशा से ही सिनेप्रेमियों के लिए सुपस्टार रहे हैं और आज यानी 9 सितंबर को लोगों का यही पसंदीदा सितारा अपना 55वां जन्मदिन मना रहा है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत से अभिनेता ने हर साल कितनी फिल्में की हैं और कौन से साल में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा…

Contents
इस साल की सबसे ज्यादा फिल्में2020 में की अपनी करियर की सबसे कम फिल्मलगातार फ्लॉप के बाद इन फिल्मों में किस्मत आजमाएंगे अक्षय

इस साल की सबसे ज्यादा फिल्में

साल 1994 अक्षय के करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस साल अभिनेता ने पूरी 11 फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया था, जिनमें से पांच मूवीज बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। इस साल अक्षय एलान, ये दिल लगी, जय किशन, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत, सुहाग, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल में काम करते नजर आए थे। पांच फिल्में हिट होने के साथ ही साल 1994 में अक्षय की छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी भी थीं। इनमें जय किशन, इक्के पे इक्का, अमानत, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

2020 में की अपनी करियर की सबसे कम फिल्म

अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में अक्षय ने ढेरों फिल्मों में काम किया है। सिनेमा के पर्दे पर अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अक्षय कुमार ने अपने पूरे फिल्मी करियर में सबसे कम फिल्मे साल 2020 में कीं। जी हां, इस साल अक्षय की सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई थी और वो भी ओटीटी पर। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘लक्ष्मी की और इस फिल्म को भी समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक के निगेटिव रिव्यू मिले थे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ऐसा इस कारण से हुआ क्योंकि 2020 में भारत समेत पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण फैला हुआ था, जिसके कारण फिल्मों की शूटिंग तो छोडि़ए घरों से बाहर जाना तक पाबंदित था।

लगातार फ्लॉप के बाद इन फिल्मों में किस्मत आजमाएंगे अक्षय

अक्षय कुमार की रिलीज हुई पिछली चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धाराशाई हो चुकी हैं। चाहे इसमें मेगा बजट में बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज हो या फिर ‘बच्चन पांडे सभी को दर्शकों ने सिरे से नाकार दिया। लेकिन फिर भी अक्षय ने दर्शकों का मनोरंजन करना बंद नहीं किया। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘कठपुतली के बाद अब अक्षय इस साल दीवाली के मौके पर अपनी फिल्म ‘राम सेतू लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड से होने वाली है। अब देखना यह होगा दर्शक ‘राम सेतू को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

@dmin September 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे
Next Article बुजुर्ग से 1 लाख 30 हजार लूटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, मददगार बनकर रची साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश बुजुर्ग से 1 लाख 30 हजार लूटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, मददगार बनकर रची साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?