ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास

By @dmin
Published: September 9, 2022
Share
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास
SHARE

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रिसाली निगम में भारत जोड़ो पद यात्रा
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पालिक निगम रिसाली के कई वार्डों से होकर गुरुवार की सुबह भारत जोड़ो पद यात्रा पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू के नेतृवत में स्टेशन मरोदा के दुर्गा मंदिर से निकाली गई। जिसका समापन रुआबान्धा के दशहरा मैदान में हुआ।

पद यात्रा को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमारे देश के कई राज्यों में केंद्र की सरकार के द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। लोग भारत के लोकतंत्र के लिये ठीक नही है। सासद राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार को भारत जोड़ो पद यात्रा जम्मू कश्मीर से निकली। जो कन्या कुमारी तक जायेगी। यह 150 दिन कि यात्रा 5 माह तक चलेगा। 190 लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे है। गुरुवार से पद यात्रा शुरू हो गया है। साथ ही प्रतिकातमक रूप से काँग्रेस कई राज्यों व विधानसभा में यह यात्रा चला रही है। श्री साहू ने आगे कहा कि दिल्ली में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जबरदस्त हल्ला बोल का सफल आयोजन किया। यह सभी को जानकारी होना चाहिए कि पेट्रोल सहित अन्य खाद्य पदार्थो के दाम 9 साल पहले क्या था। औऱ आज क्या है। जो महिलाएं घर का बजट चलाती है। वे त्रस्त व परेशान हो चूकी है।

पद यात्रा के कार्यक्रम को भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने भी सम्बोधित किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पालिका निगम रिसाली में गुरुवार की सुबह स्टेशन मरोदा के दुर्गा मंदिर प्रांगण से भारत जोड़ो पद यात्रा शुरू हुई। जिसका नेतृत्व पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू ने किया। पद यात्रा में प्रमुख रूप से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू, जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर,नगर पालिका निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महिला ब्लाक अध्यक्ष हेमिन चतुर्वेदी, पार्षद गोविंद चतुर्वेदी, चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, विलास बोरकर, सारिका साहू, सोनिया देवागन, ईस्वरी साहू, जहीर अब्बास, एल्डरमेन संगीता सिह, मोहम्मद निजाम, तरुण बंजारे, सध्या वर्मा, पूर्व पार्षद जितेंद्र साहू, राजेन्द्र रजक, शत्रुघ्न धनकर, प्रियंका गौतम, अमृत पाल टीटू, अजय मिस्रा,सोनू सोमनाथ यादव चन्दकान्त कोरे सहित अन्य कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पार्षद व एल्डरमेन शामिल हुए।

पद यात्रा नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड न.18 दुर्गा मंदिर प्रांगण स्टेशन मरोदा से सुरु होकर। वार्ड 16, 17 वार्ड 19, 20, 21 से मरौदा मौहारी मरौदा वार्ड 15 से वार्ड 13,14 मरोदा टैंक होते हुये, वार्ड 7,8,9,10 होते हुवे बी एस पी मार्केट रिसाली सेक्टर होते हुवे एच एस सी एल कॉलोनी से सेंट थामस कॉलेज के सामने से रुआबाँधा सेक्टर से रुआबांधा बस्ती में समापन हुआ।कार्यक्रम का सञ्चालन ब्लाक महामंत्री मुकुंद भाऊ ने किया। आभार प्रदर्शन रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने किया।

सिस्टम का मुंह चिढ़ा रहा यह गांव, जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद ही कर लिया जुगाड़, चंदा जोड़कर शुरू किया काम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने किया वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान
कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट…. सभी पंचायतों में उपलब्ध कराये गये हैं पल्स आक्सीमीटर…. स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं ग्रामीण
राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, एमसीबी में दो आदतन आरोपियों को 6 माह का जिलाबदर आदेश
Bhilai Breaking : खुल गया अटल उद्यान, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने पर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने किया था सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक… शहर हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
Next Article भिलाई निगम की पहल… तृतीय लिंग समुदाय के लिए लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर, समुदाय ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?