भिलाई. ओणम जिसे मलयालम भाषा में थिरुवोणम भी कहते हैं, 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार आज से शुरू हो गया है। मिनी इंडिया भिलाई में भी गुरुवार को ओणम की धूम रही। यहां रहने वाले मलयाली समाज के लोगों ने सेक्टर 2 अय्यपा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपने-अपने घरों में फूलों की रंगोली बनाकर महाबलि का स्वागत किया। ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि केरल में महाबलि नाम का एक असुर राजा था। उसके आदर सत्कार में ही ओणम त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार भगवान विष्णु के वामन अवतार को भी समर्पित
दस दिन तक फूलों से घर को सजाते हैं
मलयालम सौर कलैंडर के अनुसार, ओणम का त्योहार चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम को मलयालम लोग साल का पहला महीना मानते हैं। वहीं हिंदू कलैंडर के अनुसार देखें तो चिंगम महीना अगस्त या सितंबर का होता है। ओणम के हर दिन का एक खास महत्व है। इस त्योहार में लोग अपने घरों को 10 दिनों तक फूलों से सजा कर रखते हैं और विधि विधान से भगवान विष्णु और महाबली की पूजा करते हैं। ओणम का यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है।
