भिलाई. ट्विनसिटी में घूम-घूमकर पैदल सड़क पर चल रही महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन सोने की चेन बरामद की है। ASP संजय धु्रव ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी पर घूमते हुए इन वारदातों को अंजाम देते थे। इस मामले में केंप 1 निवासी रवि गुप्ता साहू, पिता दुर्गेश चंद, उम्र 39 वर्ष और महेश यादव, पिता राजू यादव उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो स्कूटर भी बरामद किया गया है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी
जिले में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा और थाना प्रभारी भिलाई भट्टी निरीक्षक केके कुशवाहा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू, थाना प्रभारी पुरानी मिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित किया गया। टीम संदेहियों पर नजर रख रही थी। इसी बीच सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान दो लोगों के फुटेज प्राप्त हुए। टीम ने तत्काल आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। आरोपी रवि गुप्ता साहू और महेश यादव को घेराबंदी कर पावर हाऊस के पास पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे फिर बाद में जुर्म कबुल कर लिया।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
दोनों आरोपियों ने 6 माह पूर्व सेक्टर 2 में अपनी मेस्ट्रो गाड़ी में घूमते हुए सड़क पर टहल रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इसी तरह एक महीने पहले भिलाई होटल डीपीएस चौक के पास दोनों ने मिलकर पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन लूटा था। इसी तरह 6 सितंबर को पद्मनगर भिलाई 3 में दोनों ने एक महिला के गले से सोने की चेन को पार कर दिया था।