ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीति _ : सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, जानें झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को मिला कितने विधायकों का समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजनीति _ : सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, जानें झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को मिला कितने विधायकों का समर्थन

By @dmin
Published: September 5, 2022
Share
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी पर मंडराते संकट के बीच आज राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्हें 48 विधायकों का समर्थन मिला, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। मतदान के दौरान भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया।

विश्वास मत के लिए विधानसभा एक दिनी विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के लिए महागठबंधन सरकार के समर्थक 29 विधायकों को छह दिन बाद रविवार को रायपुर से रांची लाया गया। माना जा रहा है कि सीएम सोरेन विधानसभा में बहुमत परीक्षण या विश्वास मत साबित करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन इससे उनकी कुर्सी पर मंडराता संकट या विधायकी से अयोग्य करार दिए जाने की आशंका दूर नहीं होगी। राज्य में जारी सियासी संकट के चलते सर्किट हाउस व विधानसभा के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कैश कांड में शामिल तीन कांग्रेस विधायक शामिल नहीं होंगे
विश्वास मत की कार्रवाई में राज्य के तीन कांग्रेस विधायक शामिल नहीं हो सकेंगे, क्योंकि वे कैश कांड में फंसे हैं। ये विधायक हैं, डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप। उन्हें हाईकोर्ट ने कोलकाता छोडऩे की इजाजत नहीं दी है।

विधानसभा की दलीय स्थिति

  • कुल सीटें 81
  • बहुमत 42
  • झामुमो 30
  • कांग्रेस 15
  • अन्य 3
  • भाजपा 26
  • आजसू 2
  • निर्दलीय 2

सोरेन को 48 विधायकों का समर्थन
सीएम सोरेन को बहुमत की दृष्टि से कोई खतरा नहीं है। उन्हें अपनी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 15 (कैश कांड में लिप्त तीन विधायकों को छोड़कर), राजद, भाकपा माले तथा एनसीपी के एक-एक विधायक का समर्थन प्राप्त है। इस तरह सोरेन के पास 48 विधायकों का भरपूर समर्थन है।

चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी सिफारिश
दरअसल, भाजपा ने राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी कि सीएम सोरेन व उनके परिवार ने एक खदान की लीज हासिल करने के लिए पद का दुरुपयोग किया है, इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया जाए। इस शिकायत को जांच के लिए राज्यपाल ने चुनाव आयोग को भेजा था। चुनाव आयोग ने इस पर सीएम सोरेन को नोटिस जारी कर उनका और शिकायतकर्ता भाजपा का पक्ष सुनने के बाद अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेज दी है।

आयोग की सिफारिश अब भी गुप्त
चुनाव आयोग ने राज्यपाल से क्या सिफारिश की है, यह अब तक औपचारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि उसने सोरेन के खिलाफ शिकायत को सही पाया है और उन्हें अयोग्य करार दिए जाने की सिफारिश की है। इसके बाद से झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सत्तापक्ष यानी महागठबंधन व विरोधी भाजपा ने भी अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुलिस विभाग में एक ऐसा अधिकारी…. जहां भी रहे वहां गरीबों के भले के लिए किया काम…. वर्तमान में बालोद के बटालियन में पदस्थ…. बनवाया भगवान शिव का भव्य मंदिर
पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या… संदिग्ध हालत में मिला था शव
कितने हुए गिरफ्तार? फाइल करो स्टेटस रिपोर्ट, लखीमपुर बवाल पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश
छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन, 4 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024
मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस ने किया जागरूक, लिटिया गांव पहुंची ट्रैफिक की टीम… ग्रामीणों को बांटे हेलमेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्ज के रुपए मांगे तो ठेकेदार की बैट से पीट-पीटकर की हत्या, 4 गिरफ्तार
Next Article पाकिस्तान में भी शुरू हो गई शहनाज गिल की चर्चा, पाक वेबसाइट पर छा गईं अभिनेत्री
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?