रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के मौके पर उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का वर्चुअल शिलान्यास किया। नवा रायपुर के सेक्टर 32 में जल्द ही विश्व स्तरीय आवासीय शिक्षण संस्थान तैयार होगा। जो छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसायटी के संचालन में संचालित होगा। यहां 6वीं से 12वीं तक कुल 700 छात्र छात्राएं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करेंगे। यह कैंपस 20 एकड़ के परिसर में बनाया जाएगा।





