ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल’ राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त है और प्रजा महंगाई से त्रस्त-राहुल गांधी, जानिए 2024 के लिए क्या है संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

‘महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल’ राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त है और प्रजा महंगाई से त्रस्त-राहुल गांधी, जानिए 2024 के लिए क्या है संकेत

By @dmin
Published: September 4, 2022
Share
'महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल' राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त है और प्रजा महंगाई से त्रस्त-राहुल गांधी, जानिए 2024 के लिए क्या है संकेत
'महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल' राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त है और प्रजा महंगाई से त्रस्त-राहुल गांधी, जानिए 2024 के लिए क्या है संकेत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ ‘हल्लाबोल रैली’ कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान में पहुंचे। इस रैली में राहुल गांधी को बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया गया है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। इससे पहले ही जयराम रमेश समेत कई नेता कह चुके हैं कि वे राहुल गांधी को अध्यक्ष रूप में देखना चाहते हैं। अब इस हल्लाबोल रैली से भी यही नजर आ रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी के लिए पिच तैयार कर रही है। संभव है कि 2024 आम चुनाव के लिए यह बड़ी तैयारी हो और यहीं से आगे के मुद्दे तय हो जाएं।

सीधा पीएम मोदी पर अटैक
राहुल गांधी ने रैली में सीधा प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए कहा कि वह देश में घृणा फैला रहा है। इससे हमारे देश के दुश्मनों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर देश में डर और घृणा का माहौल बना रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी मोदी के खिलाफ बोलता है उसे 55 घंटे के लिए ईडी ऑफिस में बैठना पड़ता है। लेकिन मैं प्रधानमंत्री जी को बताना चाहता हूं कि मुझे ईडी से डर नहीं लगता।

रैली में पीएम मोदी पर सीधा अटैक यही दिखाता है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अपने चेहरे के रूप में आगे कर सकती है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भी मुख्य चेहरे के रूप में आगे आ रहे हैं। राहुल गांधी ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहुत अहम है क्योंकि हम सीधा लोगों से मिलते हैं और उन्हें सच बताते हैं।

बोलने नहीं देती मोदी सरकार: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आजकल विपक्ष का आवाज उठाना भी मुश्किल हो गया है। संसद में मोदी सरकार हमें बोलने नहीं देती है। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और इसी वजह से घृणा भी बढ़ रही है। यह देश को कमजोर कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि देश में केवल दो उद्योगपतियो को फायदा मिल रहा है और भाजपा उन्हीं के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस ही बचा सकती है देश
राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के लिए कहा कि ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं, देश का नुकसान हो रहा है। 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई। सिर्फ कांग्रेस ही देश को बचा सकती है।

रैली से पहले भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया अटैक
राहुल गांधी ने रैली से पहले ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त है और प्रजा महंगाई से त्रस्त है। लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। इन दिक्कतों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

Big Breking: National Convention: छत्तीसगढ़ में सजने वाला है दिग्गजों का महाकुंभ, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बनेगी रणनीति
ड्रग्स मामले में NCB का बड़ा एक्शन, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को भेजा समन
दुर्ग कोर्ट में जमानत लेने फर्जी ऋण पुस्तिका प्रस्तुत, शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर
बाइक मेकेनिक 15 साल से कर रहा था चोरियां, वाहन काटकर बेच देता… तीन साथी भी पकड़ाए
”पौधा तुंहर दुआर”: नि:शुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विजय देवरकोंडा करेंगे लाइगर के नुकसान की भरपाई, प्रोड्यूसर को लौटाएंगे इतने करोड़…
Next Article बॉलीवुड इंडस्ट्री को ऑडियंस के लिए अच्छी और बेहतर फिल्में बनाने की जरूरत है: जूनियर एनटीआर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?