भिलाई। शहर के सेक्टर 2 में शनिवार की शाम करीब 7 बजे सड़क 15 के घरों में कंरट दौडऩे लगा। दरअसल यहां एक विशालकाय पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। जिसके कारण आसपास के करीब पांच क्वाटर्स में करंट दौडऩे लगा। आनन-फानन में लोगों ने बीएसपी के बिजली विभाग को खबर दी। जिसके बाद टीम ने आकर गिरे हुए पोल से बिजली का कनेक्शन काटा। इधर इस पेड़ को हटाने के लिए भी टीम को काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ी। अंधेरे और बारिश के बीच करीब रात 12 बजे पेड़ को हटाया जा सका।
रातभर अंधेरा
पेड़ गिरने की वजह से सेक्टर 2 के सड़क 15 और उसके आसपास के हिस्से में रातभर बिजली गुल रही। हालांकि सुबह यहां बिजली विभाग ने व्यवस्था सुधारी और बिजली की सप्लाई शुरू की।




