ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में नवा जिला जुड़ गे हे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में नवा जिला जुड़ गे हे

By @dmin
Published: September 3, 2022
Share
SHARE

प्रदेश का 29 वां जिला बना मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, नए जिले को सीएम ने दी 106 करोड़ की सौगात

रायपुर। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी अब प्रदेश के 29 वें जिले के रूप में पहचाना जाएगा। जिले का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को किया। उन्होंने इस अवसर पर जिले के मैप का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने नए जिले के शुभारंभ पर जिलावासियों को बधाई दी। उन्होंने जिले के तीनों ब्लॉक के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव इतना बड़ा जिला था कि अंतिम कोने में रह रहे व्यक्ति को जिला मुख्यालय पहुंचने में ही शाम हो जाती थी, लेकिन अब यह सारी दिक्कत दूर हो गई। सरकार के इस निर्णय से अभूतपूर्व खुशी मुझे दिखी।
आज रोड शो में जो भीड़ दिखी, उससे स्पष्ट है कि लोगों के लाभ के लिए कितना बड़ा फैसला लिया गया। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ ‘महतारी के कोरा में नवा जिला जुड़ गे हेÓ। अंदरूनी गांव के लोगों को जिला मुख्यालय के लिए 170 किमी तक भी जाना पड़ता था। रात को राजनांदगांव में ही रुकना पड़ता था। अब अंतिम गांव के व्यक्ति को भी मात्र 70 किमी दूरी ही तय करनी होगी। लोगों की मुश्किल कितनी कम हो गई।

Contents
  • प्रदेश का 29 वां जिला बना मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, नए जिले को सीएम ने दी 106 करोड़ की सौगात
  • प्रतिमा लोकार्पित
  • हर विधानसभा में सेजस
  • मंत्री ने दी बधाई

प्रतिमा लोकार्पित

मुख्यमंत्री ने यहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ ही स्वर्गीय लाल श्याम शाह की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपने पुरखों के देखे सपने सच हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का कर्जा हमने माफ किया और सभी किसानों का ऋण माफ किया। किसान की फसल का उचित मूल्य दिया। सम्मान के साथ सभी वर्गों के लोग जिए इसके लिए हमने कार्य किया। इसके लिए अनेक दिक्कत आई। कोरोना की वजह से काफी दिक्कत आई, पर हम पीछे नहीं हटे। लघु वनोपजों का उचित दर हमने दिलाया। सबके जेब में हमने पैसे दिए। चाहे किसान हो या भूमिहीन हो, सबको सम्मान दिया। जो किसान दिन रात अन्न उपजा कर देश की सेवा करते हैं। उनका हम सम्मान करते हैं।

हर विधानसभा में सेजस

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोले हैं। हर विधानसभा में 4 से 5 ऐसे स्कूल होंगे। हमने विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश आरम्भ किया। सांस्कृतिक गरिमा के लिए काम किया। राजनांदगांव जिले में सिंचाई की व्यवस्था बेहतर करनी है। नए जिले के गठन का उद्देश्य ही यही है ताकि लोगों की समस्या और विकास कार्य तुरंत क्रियान्वित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्द ही सभी के बीच आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे और से विस्तार से बात करेंगे। वहीं पर विकास के निर्णय लिए जाएंगे। जिले को तेजी से विकास की दिशा में ले जाना है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में भी इसका कार्यान्वयन होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नए जिले के कलेक्टर एस जयवर्धन एवं एसपी वाय अक्षय कुमार से भी लोगों का परिचय कराया। नवनियुक्त कलेक्टर ने भी जिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

मंत्री ने दी बधाई

इस अवसर पर अपने संबोधन में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिले के लोकार्पण के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है। इसके लिए योजनाएं भी बनाई हैं। न्याय योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का विकास तेजी हुआ है। खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। प्रदेश के 8 0 प्रतिशत लोग किसान हैं। उनके मेहनत को उचित मूल्य दिया गया। खुज्जी विधायक छन्नी साहू और मोहला मानपुर विधायक श्री इंदर शाह मंडावी ने नये जिले के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और क्षेत्र की विकास योजनाओं के प्रस्ताव रखे। कलेक्टर डोमन सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने नये जिले के प्रोफाईल के बारे में विस्तार से बताया। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों के लिए 106 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस मौके पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संभागायुक्त महादेव कांवरे, आईजी बद्रीनारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पेगासस मामले में ‘सुप्रीम’ टिप्पणी, कहा-देश की सुरक्षा-संप्रभुता से जुड़ी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे
रायपुर की पुरानी बस्ती में लोकवाणी को उत्साह से सुना गया…
छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने किया जा रहे हैं लगातार प्रयास: सीएम भूपेश बघेल
CG Crime : खेतों की ओर जा रही नाबालिग से बदमाश ने किया दुष्कर्म, 23 दिन बाद ऐसे खुला मामला
गैंगस्टर मामला : मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज को भी मिली 100 सीटों की मान्यता… एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ इन्टेंट
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 317 # 03 september 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?